March 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भदोही13जून25*लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान जी पहुँचे ज्ञानपुर।

भदोही13जून25*लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान जी पहुँचे ज्ञानपुर।

भदोही13जून25*लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान जी पहुँचे ज्ञानपुर।

भदोही से योगेश त्रिपाठी की खास खबर यूपीआजतक

भदोही ज्ञान पुर लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के उत्तरप्रदेश सचिव/ भदोही प्रभारी कमल तिवारी, विकास दुबे ने लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान जी से औपचारिक मुलाक़ात की, साथ ही मंत्री जी को 2 पत्रक दिया, जिसमे पहले पत्रक में भदोही जिले में स्थित काशी नरेश राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग की, कमल तिवारी ने श्री चिराग पासवान को बताया की 1951 में KNPG की स्थापना हुई तब से अब तक भदोही के सभी आम जनमानस और छात्रो की मांग काशी नरेश स्नाकोत्तर रजिकीय महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की हैं, KNPG को विश्वविद्यालय का दर्जा देने से भदोही की जनता की एक पुरानी मांग पूरी होगी,आम जनमानस भदोही की 12 लाख जनता आपकी आभारी रहेगी, साथ ही दूसरा पत्रक भदोही जिले के ज्ञानपुर रोड (GYN) में वन्दे भारत एक्सप्रेस 22415/22416 के 2 मिनट के ठहराव के लिये ज्ञापन दिया, आदरणीय मंत्री जी को बताया भदोही जिला पुरे विश्व में कालीन नगरी के नाम से प्रशिद्ध हैं यहां के व्यापारी वर्ग, उद्योगपति, आम जनमानस को वन्देभारत एक्सप्रेस पकड़ने के लिये जिले से 60 किमी प्रयागराज, व जिले से 70 किमी दूर वाराणसी जाना पड़ता है, जिससे आम जनमानस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं अगर 2 मिनट का ठहराव ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर हो जाये तो बड़ी कृपा होंगी, माननीय मंत्री जी चिराग पासवान जी ने संबंधित मंत्रालय से बात कर दोनों पत्रको को पर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया, साथ लोक जनशक्ति पार्टी के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री राजीव पासवान जी , प्रदेश महासचिव विकास पाण्डेय जी, भदोही जिलाध्यक्ष विकास दुबे जी it सेल प्रभारी शोभित जी, मनोज सिंह, रिम्पी सिंह जी रहें
यू पी आजतक भदोही से
योगेश त्रिपाठी

Taza Khabar