भदोही09सितम्बर*प्राचीन मंदिर के मूर्तियों को विधर्मीयों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने पर सभी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रकट किया
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल खमरिया नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने खमरिया स्थित वार्ड नंबर 7 में प्राचीन मंदिर के मूर्तियों को विधर्मीयों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने पर सभी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रकट किया और मंदिर के पास एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं के बीच बोलते हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद संत प्रमुख बाबा मानिकचंद दास जी महाराज ने कहा कि रात को कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर में आकर मंदिर के मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया इस मंदिर पर आए दिन हिंदू विरोधी मानसिकता ओं के लोग मंदिर के ऊपर पत्थरबाजी करते रहते हैं और पूजा करने वालों को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते दिखाते रहते हैं जिससे आसपास के हिंदू जनमानस में आक्रोश व्याप्त है उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी खमरिया पुलिस को दी गई परंतु पुलिस अभी तक अपराधियों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करती है तो राष्ट्रीय बजरंग दल धरना प्रदर्शन के लिए बातें होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला संत प्रमुखश्री मानिक चंद महाराज जी। दीनदयाल। संदीप यादव। महेश ।यादव विष्णु यादव। सादर प्रजापति ,ओम प्रकाश यादव, सत्तू जायसवाल, बुद्धू यादव, अजय प्रजापति । संतोष। आशीष यादव आदि लोग उपस्थित रहे

More Stories
लखनऊ 4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे प्रदेश की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 अप्रैल 26*भूकंप के झटकों से उत्तर भारत हिला, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी असर
नई दिल्ली 4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*