भदोही04फरवरी*-जनपद पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता*
*-चेकिंग के दौरान एक वाहन से कुल ₹2,75000/- (दो लाख पछहत्तर हजार) कैश बरामद*
*-आयकर विभाग की टीम कर रही जांच*
*-जनपदीय पुलिस द्वारा बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश ले जाने सम्बन्धी की जा रही सघन चेकिंग*
आगामी विधानसभा निर्वाचन वर्ष-2022 को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपद के बॉर्डर पॉइंट व मुख्य स्थानों पर बैरियर पॉइंट स्थापित कर पुलिस टीम व प्रशासनिक स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, अवैध प्रचार सामग्री/मादक पदार्थ व वाहनों से कैश परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही है ।
पुलिस व प्रशासनिक गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा आज दिनांक- 04.02.2022 को सायं दौरान चुनाव सम्बन्धी वाहन चेकिंग थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत रजपुरा चौराहा पर एक वाहन कार से कुल ₹2,75000/- धनराशि /- (2 लाख पछहत्तर हजार रुपये) कैश बरामद किया गया। बरामद कैश के बारे में सन्तोषजनक जबाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को सीज कर आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 10 अप्रैल 26*थाना राया पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को16 बोतल अवैध शराब हरियाणा मार्का सहित किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*उप जिलाधिकारी द्वारा मामले को लिया गया तत्काल संज्ञान
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 ज्वेलरी शॉप में सुरक्षा व्यवस्था की जांच : पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई