June 17, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

[9/4, 5:18 PM] +91 94155 29848: *डेंगू को लेकर जिले में अलर्ट, सीएचसी पर आरक्षित हुए पांच-पाच बेड।*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
*अयोध्या।*
कोरोना संक्रमण के बाद अब कई जिलों में डेंगू व वायरल बुखार का कहर बढ़ने पर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है।इसके लिए ग्रामीणांचल में प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं।
जिला अस्पताल में बने 10 बेड के रिजर्व वार्ड में मरीजों का इलाज चल रहा है।हालांकि अभी तक जिले में सिर्फ छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।सभी की हालत सामान्य बताई गई है।
जिले में लगातार हो रही बारिश से शहर से लेकर देहात तक विभिन्न इलाकों में बरसात का पानी जमा हुआ है।जिसमें महीनों से पनपे डेंगू के मच्छर अब डंग मारने लगे हैं।
इसका असर है कि मलेरिया,डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप अब जिले में भी बढ़ने लगा है।शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार कोरोना की तर्ज पर ही डेंगू से निपटने की रणनीति भी बनाई गई है।
इसके लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू मरीजों के लिए पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं।साथ ही प्रचुर मात्रा में दवाओं की उपलब्धता का दावा किया जा रहा है।
हालांकि,डेंगू की जांच के लिए सिर्फ जिला अस्पताल स्थित क्षेत्रीय निदान केंद्र में ही व्यवस्था है।कार्ड से जांच तो अन्य जगहों पर संभव है,लेकिन पुख्ता जांच के लिए आरडीसी में एलाइजा जांच की व्यवस्था है।
यहां से चिह्नित रोगियों को जिला अस्पताल में बने 10 बेड के डेंगू वार्ड में भर्ती किया जाता है।यहां भी प्लेटलेट्स की जरूरत होने पर ब्लड बैंक से सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
जिले में अब तक डेंगू के छह मरीज मिले हैं।इनमें दो मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।शेष सभी मरीजों की हालत भी सामान्य बताई जा रही है।
जिला अस्पताल में शुक्रवार को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बिरौली निवासी पवन कुमार (45) पुत्र रामदेव व पूराबाजार निवासी अमन प्रताप सिंह (21) पुत्र सेन प्रताप सिंह भर्ती मिले।
परिजनों ने तेज बुखार होने पर डेंगू की जांच कराई थी,रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भर्ती कराया गया है।बताया कि दोनों की हालत में सुधार है।इसके अलावा मलेरिया के भी अब चार मरीज मिले में मिल चुके हैं,जिनकी हालत भी सामान्य बताई गई है।
जिले की सभी नगर पंचायतों में भी डेंगू व अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी एमए खान ने बताया कि अभियान के तहत सुबह के समय वार्डों में लार्वा निरोधक छिड़काव व कचरे का निस्तारण कराया जाता है।
इसके बाद उसी वार्ड में शाम को फॉगिंग कराई जाती है।बताया कि 07 सितंबर से डेंगू के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसका माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है।
जिले में संक्रामक रोगों को लेकर तैयारियां तेज की गई हैं।जिला अस्पताल में जांच व इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है।सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं।दवाएं भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराई गई हैं।लोगों को भी इसके प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।
*डॉ.अजय राजा,सीएमओ, अयोध्या।*
[9/4, 5:18 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
प्रदेश में डेंगू व वायरल बुखार के प्रकोप को लेकर जनपद के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने जिला अस्प्ताल का किया निरीक्षण। बाल रोग वार्ड व डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण। डाक्टरों से ली जानकारी। टी वेंकटेश का बयान। अयोध्या में अभी डेंगू नियंत्रण में। केवल चार पांच ही मरीज है भर्ती। मरीजों की भर्ती व जांच को लेकर दिए गए निर्देश।
[9/4, 5:19 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग।

अयोध्या।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का अयोध्या दौरा कल। भारतीय जनता पार्टी महानगर अयोध्या द्वारा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में होंगे शामिल।कल 2:30 बजे मारवाड़ी सेवा सदन फतेहगंज में कार्यक्रम होगा आयोजन।
[9/4, 5:19 PM] +91 94155 29848: *इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिलेंगे 16 नये न्यायाधीश,*

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने न्यायाधीशों की नियुक्ति की संस्तुति की,

इनमें से 13 अधिवक्ता और 3 न्यायिक सेवा से बनेंगे न्यायमूर्ति,

न्यायिक सेवा से ओम प्रकाश त्रिपाठी, उमेश चंद्र शर्मा व सैयद वैज मियां शामिल,

न्यायिक सेवा की संस्तुति पुनर्विचार के लिए की गई है।
[9/4, 5:19 PM] +91 94155 29848: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 42,618 नए मामले आए, 36,385 रिकवरी हुईं और 330 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

कुल मामले: 3,29,45,907
सक्रिय मामले: 4,05,681
कुल रिकवरी: 3,21,00,001
कुल मौतें: 4,40,225
कुल वैक्सीनेशन: 67,72,11,205

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 42,618 नए मामलों और 330 मौतें में केरल के 29,322 नए मामले और 131 मौतें शामिल हैं।
[9/4, 5:19 PM] +91 94155 29848: लखनऊ: यूपी में डेंगू,बुखार के मरीजों में इजाफा, लखनऊ में भी डेंगू,बुखार के मरीज बढ़े, फिरोजाबाद में करीब 100 बच्चे भर्ती, फिरोजाबाद में मौतों की संख्या 80 पहुंची, मथुरा में भी डेंगू,बुखार के मरीजों में इजाफा, जिले में अबतक 15 लोगों की हो चुकी मौत,कासगंज में आज 2 बच्चों की हुई मौत, कासगंज में बुखार से 5 अबतक 5 मौतें हुईं।
[9/4, 5:19 PM] +91 94155 29848: प्रेसनोट

 

अयोध्या की रामलीला दुनिया भर के कई देशों में दिखाई जाएगी
अयोध्या की रामलीला का बजेगा दुनिया में डंका
रवि किशन, मनोज तिवारी, बिंदु, असरानी, रजा मुराद, शक्ति कपूर, शहबाज, कैप्टन राज, राकेश बेदी हांगे मंच पर
शीबा खान मंदोदरी, अमिता नांगिया कैकयी व दिल्ली की पार्षद बबिता खन्ना शबरी व कौशल्या

लखनऊ, 4 सितम्बर। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आज यहां अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) जी ने बोला कि हम माननीय कानून मंत्री बृजेश पाठक जी के तहे दिल से शुक्रगुजार हैं, जो अपना कीमती समय निकालकर अयोध्या की रामलीला के प्रेस कांफ्रेंस में आये। इस मौके पर अयोध्या की रामलीला के जनरल सेक्रेटरी व क्रिएटिव डायरेक्टर शुभम मलिक और भरत की भूमिका निभा रहे कैप्टन राज माथुर जी ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया और अयोध्या की रामलीला स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। अयोध्या की रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने माननिय कानून मंत्री बृजेश पाठक जी का तहे दिल से धन्यवाद किया। इस मौके मौके पर स्पेशल गेस्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन डा.सुनील कुमार सिंह का अयोध्या की रामलीला की कमेटी अध्यक्ष ने अयोध्या की रामलीला का स्मृतिचिह्न देकर स्वागत किया। डा.सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनी है। इसे श्री राम के भक्तों ने बड़ा बनाया है। अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने कहा- मैं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, क्योंकि इनके सहयोग से पिछले वर्ष की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनी थी। दूरदर्शन की टीम का भी इसमें सबसे बड़ा सहयोग रहा है। विश्व की सबसे बड़ी रामलीला का इस वर्ष भी दूरदर्शन लाइव प्रसारण करेगा। श्रीलक्ष्मण किला सरयू नदी तट के किनारे शाम 7 से रात 10 बजे तक और 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक लीला चलेगी। अयोध्या की रामलीला की सारी ड्रेस मुंबई के जाने-माने डिजाइनर विष्णु पाटिल जी डिजाइन कर रहे है। पिछले वर्ष भी विशनु पाटिल जी ने अयोध्या की रामलीला की ड्रेस तैयार की थी।
इस मौके पर कानून मंत्री बृजेश पाठक जी ने कहा कि पिछले वर्ष अयोध्या की रामलीला को 16 करोड़ से भी ज्यादा श्रीराम के भक्तों ने देखा। इस बार हमें उम्मीद है कि अयोध्या की रामलीला सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। अयोध्या की रामलीला सेटालाइट चैनल द्वारा दुनिया भर के कई देशों मै दिखाई जाएगी। द्वारा जैसे अमेरिका, स्विट्जरलैंड, नेपाल, चीन, जापान, बांग्लादेश, फ्रांस, इंग्लैंड आदि। हमारी यही कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा भगवान् श्रीराम के भक्त इसका दूरदर्शन से लाइव प्रसारण अपने घरो में बैठकर देख पाए। इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी व क्रिएटिव डायरेक्टर शुभम मलिक जी ने बोला कि अयोध्या की रामलीला का इस बार भव्य तरीके से सेट तैयार हो रहा है और इसके इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।
इस मौके पर जाने-माने सुपरस्टार शहबाज खान ने बताया कि मैंने पिछले वर्ष रावण की भूमिका निभाई थी। इस वर्ष भी मैं अयोध्या की रामलीला में रावण की भूमिका निभा रहा हूं और इस बात के लिए अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक बाबी जी का धन्यवाद करता हूं और मेरी ड्रेस इस बार आप को अलग रूप में देखने को मिलेगी। ड्रेस डिजाइनर विष्णु पाटिल जी इसको तैयार कर रहे हैं और मेरा मुकुट श्रीलंका से मंगाया जा रहा है। अन्य कपड़े व आभूषण भी श्रीलंका से मंगाए जा रहे हैं। इस मौके पर राकेश बेदी ने कहा कि मैंने पिछले वर्ष विभिन्न भूमिका निभाई थी और इस वर्ष भी मैं विभिन्न भूमिकाओं में नजर आऊंगा, जैसे केवट और राजा जनक की भूमिका में। इस मौके पर कैप्टन राज माथुर ने कहा कि मैं इस बार आपको भरत की भूमिका में नजर आऊंगा और मैं कानून मंत्री बृजेश पाठक जी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं कि वह अपना कीमती समय निकालकर आए। अयोध्या की रामलीला में सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे और भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। जाने माने सुपरस्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे। शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे। असरानी जी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे। रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। श्रीदेवी के साथ माँ फिल्म करने वाले जाने माने फिल्म स्टार राहुल बूछर भगवन श्री राम के किरदार में नज़र आएंगे। प्रीत विहार दिल्ली की पार्षद बबिता खन्ना जी शबरी व कौशल्या की भूमिका में नज़र आएंगी। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी। राकेश बेदी बाली के किरदार में भी नजर आएंगे। अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे। इस मौके पर आशीष अग्रवाल, अमित कुमार, नितिन शर्मा, दिनेश फुलारा, अमित साहनी, प्रदीप अग्रवाल, संदीप गोयल, अजय बजाड़, अजीत कटारिया, दिनेश डागर व अक्षय गोयल इत्यादि भी मौजूद थे।
[9/4, 5:19 PM] +91 94155 29848: जौनपुर

पेट्रोल लेने को लेकर हुआ विवाद

दबंगो ने पेट्रोल पम्प पर बोला हमला

पेट्रोल पम्प पर की तोड़फोड़

पम्प पर खड़ी कई गाड़ियों में की तोड़फोड़

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

3 पेट्रोल पंप कर्मी हुआ घायल

पुलिस मामले की जांच में जुटी

लाइन बाजार थाना क्षेत्र की घटना
[9/4, 5:19 PM] +91 94155 29848: लखनऊ

लखनऊ मेट्रो में 1100 रुपए में पूरे महीने कर सकेंगे अनलिमिटेड सफर

5 सितंबर को मेट्रो दिवस के मौके पर सुपर सेवर कार्ड लॉन्च करने की तैयारी

1200 रूपए का बनेगा कार्ड 100 रुपए होंगे रिफंड

30 दिन होगी कार्ड की वैद्यता
[9/4, 5:19 PM] +91 94155 29848: *लखनऊ-स्मारक घोटाला मामले में विजिलेंस ने तेज की कार्रवाई।*

*57 और आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी विजिलेंस*

*UPRNN के 23 तत्कालीन अधिकारी समेत 57 आरोपी।*

*विजिलेंस ने आरोपियों के खिलाफ जुटाए साक्ष्य।*

*1400 करोड़ के स्मारक घोटाले की जांच में सतर्कता अधिष्ठान ने जांच की तेज।*

*ईडी भी कर रहा स्मारक घोटाले की जांच।*

*हाईकोर्ट ने विजिलेंस को 4 सप्ताह में विवेचना पूरी करने का दिया था निर्देश।*

*स्मारक घोटाला मामले में लोकायुक्त जांच में 1400 करोड़ के घोटाले का हुआ था खुलासा।*

*जनवरी 2014 में स्मारक घोटाले में दर्ज हुई थी FIR*

*पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बाबू कुशवाहा समेत 19 लोग नामजद।*

*स्मारक घोटाले में अब तक 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल हो चुकी चार्टशीट।*
[9/4, 5:19 PM] +91 94155 29848: *BSP प्रमुख मायावती ने किया प्रेस कांफ्रेंस*
*सर्वे को बताया झूठ*
चुनावी सर्वे भ्रमित करने वाला है,ये सर्वे गले नही उतरता,षड्यंत्र का सामना करने को तैयार हैं,सर्वे के बहकावे नही नही आएंगे, ब्राह्मण समाज बसपा के साथ है,चुनाव के नजदीक आते ही भ्रामक खबरें आनी शुरू हो जाती हैं,जनता इस सर्वे के बहकावे में नही आने वाली , आम लोग बीएसपी के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं,इससे दूसरी पार्टियों में बौखलाहट साफ नजर आ रही है,सर्वसमाज को जोड़ने के लिए दूसरी पार्टियां नकल कर रही हैं,2012 की तरह ये सभी पार्टियां अगर अंदर अंदर एक हो जाएं तो इसमे ताजुब की बात नही ,ये भी जनता अच्छी तरह जानती है, ये सभी लोग बीएसपी की मजबूती के खिलाफ एकजुट हो जा सकते हैं,हमारी पार्टी के लोगों को एकसाथ एकजुट रहना होगा।

इसी के साथ मैं अपनी बात समाप्त करती हूं, धन्यवाद..!!!
[9/4, 5:19 PM] +91 94155 29848: *गोंडा ब्रेकिंग*

16 वर्षीय लड़की ने लगाया अपना दल जिला अध्यक्ष के बेटे पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप,

अपना दल जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा के बेटे दीपक कुमार व एक अन्य संदीप वर्मा पर लगाया घर मे घुसकर छेड़खानी व रेप करने के प्रयास का आरोप,

दीपक वर्मा ने अपने साथी संदीप वर्मा के साथ लड़की के घर में घुसकर की छेड़खानी कर निर्वस्त्र कर जान से मारने की दी थी धमकी,

पीड़ित की तहरीर पर थाना छपिया में छेड़खानी सहित अन्य कई धाराओं में अभियोग पंजीकृत,

मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी पुलिस,

गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला।
[9/4, 5:19 PM] +91 94155 29848: लखनऊ

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बिगड़ी तबीयत

पीजीआई में जांच के बाद क्रेटनिन स्तर निकला हाई

तबियत स्थिर नहीं होने पर हो सकते है भर्ती

लंबे समय से बीमार चल रहे है मुनव्वर राना
[9/4, 5:19 PM] +91 94155 29848: लखनऊ

यूपी में फिर से गुलजार हुए मदरसे

एशिया का सबसे पुराना मदरसा दोबारा खुला

दारूल उलूम फरंगी महल में दोबारा शिक्षा चालू

समाजिक दूरी के साथ मदरसे में पढ़ाई का आगाज़

मास्क के साथ ही कशाओं में छात्रों को मिला प्रवेश

प्रवेश से पहले मदरसे में कराया गया सैनिटाइजेशन

मुस्लिम धर्मगुरु खालिद रशीद फरंगी महली की अपील

यूपी के मदरसों के ज़िम्मेदारों से मौलाना कि अपील

मदरसों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत पढ़ाई कराएं
[9/4, 5:19 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग लखनऊ

राजधानी में बढ़ रहा बुखार का प्रकोप

फैजुल्लागंज में 20 बच्चे और बीमार

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक बच्चे पहुंच रहे सर्दी जुकाम और बुखार के

सिविल अस्पताल में बाल रोग ओपीडी 24 घंटे चल रही

यह संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा 20 से 30 प्रतिशत ज्यादा है।
[9/4, 5:19 PM] +91 94155 29848: *राजधानी में भी धीरे-धीरे पांव पसार रहा है डेंगू*

लखनऊ। राजधानी के 11 इलाके डेंगू प्रभावित। रोकथाम के लिए डीएम अभिषेक प्रकाश ने माइक्रो लेवल टीमें बनायी। दिन में 2 बार एंटी लार्वा का छिड़काव करने का निर्देश। राजधानी के लाटूश रोड, अमीनाबाद, कैसरबाग, ऐशबाग, इंदिरानगर, निशातगंज, महानगर, बादशाहनगर, अलीगंज, निराला नगर, डालीगंज आदि कई इलाके है डेंगू वायरल फीवर है प्रभावित।
[9/4, 5:23 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह पहुंचे अयोध्या। भाजपा नेताओं से कर रहे मुलाकात। 3:00 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन का करेंगे निरीक्षण। हनुमानगढ़ी रामलला का करेंगे दर्शन। सरयू माँ की करेंगे आरती। पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेंटी रेलवे के चेयरपर्सन भी है राधा मोहन सिंह। कमेटी से जुड़े सांसद भी पहुंचे हैं अयोध्या।
[9/4, 5:23 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
120 बच्चों को कराया गया स्वर्ण प्राशन।कोरोना काल में बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने की प्राचीन विधा है स्वर्ण प्राशन। पुख नक्षत्र में बच्चों को कराया जाता है स्वर्ण प्राशन। शहर के साकेत पुरी कॉलोनी स्थित अनंत शिखर में हुआ आयोजन।आयुर्वेदिक कंपनी धूतपापेश्वर की स्वर्ण गोली का पान कराया गया बच्चों में। स्वर्ण प्राशन से बच्चों को स्वस्थ रहने का दावा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का भी दावा।जन्म से लेकर 16 साल तक के बच्चों को कराया जाता है स्वर्ण प्राशन। स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम में वैद्य आचार्य आरपी पांडे, अयोध्या धाम के संत पवन शास्त्री व अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव आरपी सिंह प्रमुख रूप से रहे मौजूद।
[9/4, 5:23 PM] +91 94155 29848: *दिल्ली*

*PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा-समर्पण अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा*

17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाएगी BJP- सूत्र

7 अक्टूबर को ही CM और PM के तौर पर 20 साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं नरेन्द्र मोदी।
[9/4, 5:23 PM] +91 94155 29848: प्रतापगढ़।
बेखौफ दरिंदे दिनदहाड़े कर रहे दरिंदगी, बकरी चराने गयी 12 वर्षीय दलित को घसीट कर खेत मे जबरिया बनाया हवस का शिकार। गांव के ही दबंग किस्म के युवक ने की दरिंदगी, घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश। पीड़िता परिजनों संग पहुची थाने, पुलिस को दिया तहरीर। पुलिस घटना की जांच में जुटी, संग्रामगढ़ थाना इलाके की घटना।
[9/4, 5:23 PM] +91 94155 29848: लखनऊ

लखनऊ मेट्रो में 1100 रुपए में पूरे महीने कर सकेंगे अनलिमिटेड सफर

5 सितंबर को मेट्रो दिवस के मौके पर सुपर सेवर कार्ड लॉन्च करने की तैयारी

1200 रूपए का बनेगा कार्ड 100 रुपए होंगे रिफंड

30 दिन होगी कार्ड की वैद्यता
[9/4, 5:23 PM] +91 94155 29848: *लखनऊ-स्मारक घोटाला मामले में विजिलेंस ने तेज की कार्रवाई।*

*57 और आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी विजिलेंस*

*UPRNN के 23 तत्कालीन अधिकारी समेत 57 आरोपी।*

*विजिलेंस ने आरोपियों के खिलाफ जुटाए साक्ष्य।*

*1400 करोड़ के स्मारक घोटाले की जांच में सतर्कता अधिष्ठान ने जांच की तेज।*

*ईडी भी कर रहा स्मारक घोटाले की जांच।*

*हाईकोर्ट ने विजिलेंस को 4 सप्ताह में विवेचना पूरी करने का दिया था निर्देश।*

*स्मारक घोटाला मामले में लोकायुक्त जांच में 1400 करोड़ के घोटाले का हुआ था खुलासा।*

*जनवरी 2014 में स्मारक घोटाले में दर्ज हुई थी FIR*

*पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बाबू कुशवाहा समेत 19 लोग नामजद।*

*स्मारक घोटाले में अब तक 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल हो चुकी चार्टशीट।*
[9/4, 8:51 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
प्रयागराज हाईवे पर सड़क दुर्घटना का मामला। इलाज के दौरान दो और युवकों की मौत। मौत की संख्या बढ़कर हुई 3.नाई की मौत पर ग्रामीणों ने प्रयागराज हाईवे किया जाम। शव रखकर हाईवे किया जाम। सफारी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग। कल थाना पुराकलंदर के डाभासेमर के पास सफारी गाड़ी नाई की गुमटी से टकराकर पेड़ से टकराई थी।
[9/4, 8:51 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
अवध विश्वविद्यालय की बीफार्मा, डीफार्मा, एलएलबी,एलएलएम व एमएड की प्रवेश परीक्षा 5 सितंबर को। दो पालियों में होगी परीक्षा। 3361 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल। प्रवेश समिति ने प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी की।
[9/4, 8:51 PM] +91 94155 29848: लखनऊ

किसान आंदोलन व विभिन्न त्यौहारों को देखते हुए लखनऊ में धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता लागू

10 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक किसी भी धरना प्रर्दशन पर रोक

गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा दिवस, चेहल्लुम व गांधी जयन्ती पर विशेष सतर्कता
[9/4, 8:51 PM] +91 94155 29848: शामली

किसान महापंचायत को लेकर प्रशासन का फैसला

शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत में शराब के ठेके बंद

आज शाम 5 बजे से कल रात 8 बजे तक ठेके बंद

मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत को लेकर फैसला

शामली DM जसजीत कौर के निर्देश पर ठेके बंद हुए।
[9/4, 8:51 PM] +91 94155 29848: लखनऊ विवि नवीन कैंपस में छात्रों का हंगामा, बीच गेट पर बैठकर छात्र कर रहे हैं प्रदर्शन, हॉस्टल और कैंपस में अव्यवस्थाओं पर प्रदर्शन, जानकीपुरम न्यू कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन जारी।
[9/4, 8:51 PM] +91 94155 29848: बाराबंकी

समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह का बयान:-

कई जिलों में बच्चों की डेंगू से मौत हो रही -जूही सिंह

पहले ऑक्सीजन की कमी से मौतें हुई थीं- जूही सिंह

ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत हुई थी- सिंह
[9/4, 8:51 PM] +91 94155 29848: रामपुर

अब्दुल्ला आजम के बर्थ सर्टिफिकेट मामला

MP/ML स्पेशल कोर्ट आज बहस पूरी हुई

MP/MLA कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।
[9/4, 8:51 PM] +91 94155 29848: !! कोरोना के साथ डेंगू बुखार से भी करें बचाव !!

इन दिनों कोरोना के साथ साथ,डेंगू भी अपने पांव पसार चुका है।शुरुआत में सामान्य-सा लगनेवाला यह बुखार देरी से या ठीक इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकता है। वक्त पर सही इलाज हो तो हालात कंट्रोल में रहते हैं।
डेंगू के बारे में सही जानकारी न होने पर लोगो में इसका बहुत ज्यादा खौफ है।खौफ के साथ साथ डेंगू से जुड़ी तरह तरह की भ्रांतियाँ भी हैं ।

आपके लिए डेंगू से जुड़ी कई अहम जानकारी साझा करता हूँ ,ताकि आप कोरोना के साथ साथ डेंगू को भी मात दे सकें ।

◆कैसे और कब होता है डेंगू ?

डेंगू मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। इन मच्छरों के शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। ये मच्छर दिन में काटते हैं। डेंगू बरसात के मौसम और उसके फौरन बाद के महीनों यानी जुलाई से अक्टूबर में सबसे ज्यादा फैलता है क्योंकि इस मौसम में मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होती हैं।

◆कैसे फैलता है

डेंगू बुखार से पीड़ित मरीज के खून में डेंगू वायरस बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। जब कोई एडीज मच्छर डेंगू के किसी मरीज को काटता है तो वह उस मरीज का खून चूसता है। खून के साथ डेंगू वायरस भी मच्छर के शरीर में चला जाता है। जब डेंगू वायरस वाला वह मच्छर किसी और इंसान को काटता है तो उससे वह वायरस उस इंसान के शरीर में पहुंच जाता है, जिससे वह डेंगू वायरस से पीड़ित हो जाता है।

◆कब दिखती है बीमारी

काटे जाने के करीब 3-5 दिनों के बाद मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण दिखने लगते हैं। शरीर में बीमारी पनपने की मियाद 3 से 10 दिनों की भी हो सकती है।

◆कितने तरह का होता है डेंगू

यह तीन तरह का होता है-
1. क्लासिकल (साधारण) डेंगू बुखार
2. डेंगू हैमरेजिक बुखार (DHF)
3. डेंगू शॉक सिंड्रोम (DSS)

इन तीनों में से दूसरे और तीसरे तरह का डेंगू सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। साधारण डेंगू बुखार अपने आप ठीक हो जाता है और इससे जान जाने का खतरा नहीं होता लेकिन अगर किसी को DHF या DSS है और उसका फौरन इलाज शुरू नहीं किया जाता तो जान जा सकती है। इसलिए यह पहचानना सबसे जरूरी है कि बुखार साधारण डेंगू है, DHF है या DSS है।

◆लक्षण क्या-क्या

साधारण डेंगू बुखार-

●ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना ।
●सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना ।
●आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, जो आंखों को दबाने या हिलाने से और बढ़ जाता है ।
●बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना और जी मितलाना और मुंह का स्वाद खराब होना।
●गले में हल्का-सा दर्द होना
●शरीर खासकर चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल-गुलाबी रंग के रैशेज होना।
●क्लासिकल साधारण डेंगू बुखार करीब 5 से 7 दिन तक रहता है और मरीज ठीक हो जाता है। ज्यादातर मामलों में इसी किस्म का डेंगू बुखार होता है।

डेंगू हैमरेजिक बुखार (DHF)-

●नाक और मसूढ़ों से खून आना
●शौच या उलटी में खून आना
●स्किन पर गहरे नीले-काले रंग के छोटे या बड़े चिकत्ते पड़ जाना

अगर क्लासिकल साधारण डेंगू बुखार के लक्षणों के साथ-साथ ये लक्षण भी दिखाई दें तो हमे ज्यादा सचेत हो जाना चाहिए।ब्लड टेस्ट से इसका पता लग सकता है।

डेंगू शॉक सिंड्रोम (DSS)-

इस बुखार में DHF के लक्षणों के साथ-साथ SHOCK की अवस्था के भी कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे :
●मरीज बहुत बेचैन हो जाता है और तेज बुखार के बावजूद उसकी स्किन ठंडी महसूस होती है।
●मरीज धीरे-धीरे होश खोने लगता है।
●मरीज की नाड़ी कभी तेज और कभी धीरे चलने लगती है।
● ब्लड प्रेशर एकदम कम हो जाता है।

◆कौन-से टेस्ट

अगर तेज बुखार हो, जॉइंट्स में तेज दर्द हो या शरीर पर रैशेज हों तो पहले दिन ही डेंगू का टेस्ट करा लेना चाहिए। अगर लक्षण नहीं हैं, पर तेज बुखार बना रहता है तो भी एक-दो दिन के इंतजार के बाद फिजिशियन के पास जरूर जाएं। शक होने पर डॉक्टर डेंगू की जांच कराए। डेंगू की जांच के लिए शुरुआत में एंटीजन ब्लड टेस्ट (NS 1) किया जाता है। इस टेस्ट में डेंगू शुरू में ज्यादा पॉजिटिव आता है, जबकि बाद में धीरे-धीरे पॉजिविटी कम होने लगती है। अगर तीन-चार दिन के बाद टेस्ट कराते हैं तो एंटीबॉडी टेस्ट (Dengue Serology) कराना बेहतर है। डेंगू की जांच कराते हुए CBC यानी RBC काउंट के साथ वाइट ब्लड सेल्स का टोटल काउंट (TLC)और अलग-अलग काउंट (DLC)करा लेना चाहिए। इस टेस्ट में प्लेटलेट्स की संख्या पता चल जाती है।ये टेस्ट खाली या भरे पेट, कैसे भी कराए जा सकते हैं।

◆प्लेटलेट्स की भूमिका-

आमतौर पर तंदुरुस्त आदमी के शरीर में 1.5 से 3.5 लाख प्लेटलेट्स होते हैं। प्लेटलेट्स बॉडी की ब्लीडिंग रोकने का काम करती हैं। अगर प्लेटलेट्स एक लाख से कम हो जाएं तो उसकी वजह डेंगू हो सकता है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि जिसे डेंगू हो, उसकी प्लेटलेट्स नीचे ही जाएं। प्लेटलेट्स अगर एक लाख से कम हैं तो मरीज को फौरन हॉस्पिटल में जाना चाहिए। अगर प्लेटलेट्स गिरकर 20 हजार तक या उससे नीचे पहुंच जाएं तो प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। आमतौर पर 40-50 हजार प्लेटलेट्स तक ब्लीडिंग नहीं होती। डेंगू का वायरस आमतौर पर प्लेटलेट्स कम कर देता है, जिससे बॉडी में ब्लीडिंग शुरू हो जाती है। अगर प्लेटलेट्स तेजी से गिर रहे हैं, मसलन सुबह एक लाख थे और दोपहर तक 50-60 हजार हो गए तो शाम तक गिरकर 20 हजार पर पहुंच सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर प्लेटलेट्स का इंतजाम करने लगते हैं ताकि जरूरत पड़ते ही मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाए जा सकें।

◆बच्चों में खतरा ज्यादा-

बच्चों का इम्युन सिस्टम ज्यादा विकसित नही होता है और वे खुले में ज्यादा रहते हैं इसलिए उनके प्रति सचेत होने की ज्यादा जरूरत है।
ऐसे में बचाव ही इलाज से बेहतर है। पैरंट्स ध्यान दें कि बच्चे घर से बाहर पूरे कपड़े पहनकर जाएं। जहां खेलते हों, वहां आसपास गंदा पानी न जमा हो। स्कूल प्रशासन इस बात का ध्यान रखे कि स्कूलों में मच्छर न पनप पाएं।
नोट- बहुत छोटे बच्चे खुलकर बीमारी के बारे में बता भी नहीं पाते इसलिए अगर बच्चा बहुत ज्यादा रो रहा हो, लगातार सोए जा रहा हो, बेचैन हो, उसे तेज बुखार हो, शरीर पर रैशेज हों, उलटी हो या इनमें से कोई भी लक्षण हो तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं। बच्चों को डेंगू हो तो उन्हें अस्पताल में रखकर ही इलाज कराना चाहिए क्योंकि बच्चों में प्लेटलेट्स जल्दी गिरते हैं और उनमें डीहाइड्रेशन (पानी की कमी) भी जल्दी होता है।

◆इलाज-

-अगर मरीज को साधारण डेंगू बुखार है तो उसका इलाज व देखभाल घर पर की जा सकती है।
–डॉक्टर की सलाह लेकर पैरासिटामोल ले सकते हैं।
-एस्प्रिन (डिस्प्रिन आदि) बिल्कुल न लें। इनसे प्लेटलेट्स कम हो सकते हैं।
-अगर बुखार 102 डिग्री फॉरेनहाइट से ज्यादा है तो मरीज के शरीर पर पानी की पट्टियां रखें।
–सामान्य रूप से खाना देना जारी रखें। बुखार की हालत में शरीर को और ज्यादा खाने की जरूरत होती है।
-मरीज को आराम करने दें।
-मरीज में DSS या DHF का एक भी लक्षण दिखाई दे तो उसे जल्दी-से-जल्दी डॉक्टर के पास ले जाएं। DSS और DHF बुखार में प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं, जिससे शरीर के जरूरी हिस्से प्रभावित हो सकते हैं। डेंगू बुखार के हर मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत नहीं होती, सिर्फ डेंगू हैमरेजिक और डेंगू शॉक सिंड्रोम बुखार में ही जरूरत पड़ने पर प्लेटलेट्स चढ़ाई जाती हैं। अगर सही समय पर इलाज शुरू कर दिया जाए तो DSS और DHF का पूरा इलाज मुमकिन है।

◆अपने आप न आजमाएं-

अपनी मर्जी से कोई भी एंटी-बायोटिक या कोई और दवा न लें। अगर बुखार ज्यादा है तो डॉक्टर के पास जाएं और उसकी सलाह से ही दवाई ले।

बुखार में सिर्फ पैरासिटामोल ले सकते हैं। एस्प्रिन बिल्कुल न लें क्योंकि अगर डेंगू है तो एस्प्रिन या ब्रूफिन आदि लेने से प्लेटलेट्स कम हो सकती हैं।मामूली खांसी आदि होने पर भी अपने आप कोई दवाई न लें।

झोलाछाप डॉक्टरों के पास न जाएं। अक्सर ऐसे डॉक्टर बिना सोचे-समझे कोई भी दवाई दे देते हैं। Dexamethasone(जेनरिक नाम) का इंजेक्शन और टैब्लेट तो बिल्कुल न लें। अक्सर झोलाछाप मरीजों को इसका इंजेक्शन और टैब्लेट दे देते हैं, जिससे मौत भी हो सकती है।

◆डेंगू से कैसे बचें

डेंगू से बचने के दो ही उपाय हैं।
1. एडीज मच्छरों को पैदा होने से रोकना।
2. एडीज मच्छरों के काटने से बचाव करना।

1.मच्छरों को पैदा होने से रोकने के उपाय
– घर या ऑफिस के आसपास पानी जमा न होने दें, गड्ढों को मिट्टी से भर दें, रुकी हुई नालियों को साफ करें।
– – अगर पानी जमा होेने से रोकना मुमकिन नहीं है तो उसमें पेट्रोल या केरोसिन ऑयल डालें।
– रूम कूलरों, फूलदानों का सारा पानी हफ्ते में एक बार और पक्षियों को दाना-पानी देने के बर्तन को रोज पूरी तरह से खाली करें, उन्हें सुखाएं और फिर भरें। घर में टूटे-फूटे डिब्बे, टायर, बर्तन, बोतलें आदि न रखें। अगर रखें तो उलटा करके रखें।
– – डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद करके रखें।
– अगर मुमकिन हो तो खिड़कियों और दरवाजों पर महीन जाली लगवाकर मच्छरों को घर में आने से रोकें।
– – मच्छरों को भगाने और मारने के लिए मच्छरनाशक क्रीम, स्प्रे, मैट्स, कॉइल्स आदि इस्तेमाल करें। गुग्गुल के धुएं से मच्छर भगाना अच्छा देसी उपाय है।
– घर के अंदर सभी जगहों में हफ्ते में एक बार मच्छरनाशक दवा का छिड़काव जरूर करें। यह दवाई फोटो-फ्रेम्स, पर्दों, कैलेंडरों आदि के पीछे और घर के स्टोर-रूम और सभी कोनों में जरूर छिड़कें। दवाई छिड़कते वक्त अपने मुंह और नाक पर कोई कपड़ा जरूर बांधें। साथ ही, खाने-पीने की सभी चीजों को ढककर रखें।

2.मच्छरों के काटने से बचाव-
-ऐसे कपड़े पहने, जिससे शरीर का ज्यादा-से-ज्यादा हिस्सा ढका रहे। खासकर बच्चों के लिए यह सावधानी बहुत जरूरी है। बच्चों को मलेरिया सीजन में निक्कर व टी-शर्ट न पहनाएं।
–बच्चों को मच्छर भगाने की क्रीम लगाएं।
अगर किसी को डेंगू हो गया है तो उसे मच्छरदानी के अंदर रखें, ताकि मच्छर उसे काटकर दूसरों में बीमारी न फैलाएं।

नोट-ऊपर दी गयी जानकारी सिर्फ डेंगू के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दी गई है,जिसका उद्देश्य लोगो के भय को कम करना है।
[9/4, 8:51 PM] +91 94155 29848: लखनऊ

बीजेपी कल से शुरू करेगी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन

कल 18 महानगरों में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन

वाराणसी में CM योगी सम्मेलन में होंगे शामिल

प्रयागराज में राधामोहन सिंह करेंगे शिरकत

अयोध्या में स्वतंत्र देव सिंह होंगे शामिल।

कानपुर में डिप्टी सीएम केशव मौर्य रहेंगे

राजधानी लखनऊ में सुनील बंसल होंगे शामिल

6 से 20 सितंबर के बीच प्रदेशभर में सम्मेलन

सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.