ब्रेकिंग इटावा 07 अगस्त
पुलिस लाइन तिराहे से लेकर पक्के तालाब तक बनने वाला आरसीसी युक्त नाला पहली बारिश में ही ढह गया।
नाला निर्माण की कार्यदाई संस्था है नगर पालिका परिषद इटावा।
नगर पालिका परिषद द्वारा गुणवत्ता को ताक पर रखकर बनाया जा रहा है नाला।
निर्माणाधीन नाला एक बार नहीं बल्कि तीन से चार बार पहले भी ढह चुका है।
बरसात के मौसम में नाला की बाउंड्री टूटने के बाद ठेकेदार के द्वारा टूटे हुए नाली में डाली गई ट्रैक्टर की ट्रॉली।
लकड़ी की बल्लियों के सहारे टिकी है नाले की दोनों दीवारें।
नगर पालिका द्वारा अभी तक नहीं की गई नाला निर्माण की गुणवत्ता की सैंपलिंग।
निर्माणाधीन नाला तीन से चार बार ढहने के कारण कारदायीं संस्था नगर पालिका परिषद इटावा पर लग चुका है एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनय कुमार मणि त्रिपाठी का कहना है निर्माणाधीन नाले के कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

More Stories
लखनऊ 22 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
अयोध्या22मार्च 26*नारी सम्मान संगोष्ठी से सरस मेले तक गूंजा कामाख्या धाम,132 मातृशक्तियां सम्मानित
रोहतास 22 मार्च 26**मंडल रेल प्रबंधक द्वारा यार्ड निरीक्षण सेफ्टी व संचालन व्यवस्था की गहन समीक्षा*