बोकारो झारखंड21अप्रैल25*सुरक्षा बलों एवं पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी सहित आठ नक्सली मारे गए हैं।
🛑बोकारो जिला अंतर्गत ललपनिया स्थित लुगू पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों एवं पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी माओवादी कमांडर प्रयाग मांझी सहित आठ नक्सली मारे गए हैं।
दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक की शिनाख्त भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी मेंबर प्रयाग मांझी के रूप में हुई। उस पर राज्य सरकार ने एक करोड़ का इनाम रखा था। उसे नक्सली संगठन में विवेक दा उर्फ फुचना उर्फ नागो मांझी उर्फ करण दा के नाम से जाना जाता था। पिछले कुछ महीनों से वह गिरिडीह की पारसनाथ पहाड़ी और आस-पास के इलाके में सक्रिय था।
झारखंड के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़ से लेकर ओडिशा में 100 से भी अधिक नक्सली वारदातों में उसका नाम आया था। अकेले गिरिडीह जिले में ही 50 से अधिक वारदातों में वह वांटेड था। वह मूल रूप से धनबाद जिले के टुंडी के दलबुढ़ा का रहने वाला था। सीआरपीएफ की ओर से सोमवार सुबह जारी बयान में चार नक्सलियों के मारे जाने की सूचना दी गई थी। अब यह संख्या आठ हो गई है। बयान में कहा गया था, “केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने राज्य पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में झारखंड के बोकारो जिले के ललपनिया क्षेत्र की लुगू पहाड़ियों में आज सुबह मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर कर दिया। जवानों ने एक एसएलआर और एक इंसास राइफल बरामद की है। अभी तक जवानों के घायल होने की कोई खबर नहीं है। रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।”

More Stories
अयोध्या 7 मार्च 26*[ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया]*
लखनऊ 7 मार्च 26*वन विभाग में हरियाली के नाम पर खेल! कागज़ों में लाखों पौधे* , *ज़मीन पर सूखा सच*
भोपाल 7 मार्च 26*डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने दी जान