बुलंदशहर 13दिसम्बर 25* शहर को जाम मुक्त कराने व यातायात को सुचारु रुप से चलाये जाने हेतु विशेष अभियान के तहत की गयी कार्यवाही।*
====================================
आज दिनांक 13.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री ऋजुल द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत शहर को जाम मुक्त कराने एवं यातायात को सुचारु रुप से चलाये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। महोदय द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं जाम-प्रभावित क्षेत्रों में बिना हेलमेट, शीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी। इसके उपरान्त शहर में स्थित दुकानों के सामने दुकानदारों द्वारा लगाये गये अतिक्रमण को हटवाया गया एवं दुकानों में लगे कैमरो को चैक किया गया तथा दुकानदारों को अपनी दुकानों में कैमरे लगाये जाने हेतु अनुरोध किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री धर्मेन्द्र सिंह राठौर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*