February 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ ३१ जनवरी २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर  रात 10 बजे की बड़ी खबरें....

बुलंदशहर ३१ जनवरी २६ * अपर पुलिस अधीक्षक ग्रमीण द्वारा पुलिस लाइन परिसर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित।

बुलंदशहर ३१ जनवरी २६ * अपर पुलिस अधीक्षक ग्रमीण द्वारा पुलिस लाइन परिसर में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित।

जनपद से 12 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए, जनपद में तैनात रहे इन पुलिसकर्मियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 तेजवीर सिंह द्वारा अधिवर्षता आयु पूरी करने के उपरान्त सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पूरे सम्मान के साथ घड़ी, शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर महोदय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की तथा पुलिस विभाग में उनके सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की भी सराहना की गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के नाम-
1.श्री जितेन्द्र कुमार (निरीक्षक ना0पु0)
2.श्री बलवीर सिंह उ0नि0 ना0पु0
3.श्री मुन्नू सिंह उ0नि0 ना0पु0
4.श्री धर्मवीर सिंह उ0नि0 ना0पु0
5.श्री राजेन्द्र सिंह उ0नि0 ना0पु0
6.श्री राजेन्द्र सिंह मु0आ0स0पु0
7. श्री प्रताप सिंह चालक
8.श्री शिवचरणलाल गौतम मु0आ0स0पु0
9.श्री उदयवीर सिंह मु0आ0स0पु0
10.श्री वीरेन्द्र सिंह मु0आ0स0पु0
11. श्री राकेश सिंह मु0आ0स0पु0
12. श्री राम औतार शर्मा फालवर

Taza Khabar