बीघापुर-उन्नाव*24 मार्च 26*भ्रष्टाचार में शिक्षा विभाग बटोर रहा सुर्खियां*
*ग्राम शिक्षा समिति की बैठकों में हो रहा है खेल, सरकार द्वारा उपलब्ध बजट में जिम्मेदार कर रहे हैं भ्रष्टाचार*
*सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र(BRC) बीघापुर में आयोजित हुई ग्राम शिक्षा समिति की बैठक*
*शासनादेश के अनुसार बैठक में उपस्थित लोगों के जलपान हेतु लगभग 200 रुपए का होता है बजट*
*मगर आयोजित बैठक में जिम्मेदारों ने आगंतुकों को एक समोसा और एक गुजिया खिलाकर किया रवाना, बाकी पैसा किसकी जेब में गया जांच का विषय ??*
*सूत्रों के अनुसार यह तो सिर्फ एक ब्लॉक का मामला है और ऐसी बैठक जनपद के सभी ब्लॉकों में होती है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं की शिक्षा विभाग का घोटाला कितना बड़ा है।*
*वहीं सूत्रों के अनुसार जल्दबाजी में बैठक आयोजित करने के कारण आधा दर्जन से कम ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष उपस्थित रहे बैठक में सिर्फ अधिक संख्या में शिक्षक मौजूद रहे यह किस प्रकार की बैठक है?? या यूं कहें की खानापूर्ति, पूरे मामले पर होनी चाहिए उच्च स्तरीय जांच*
*जलपान के अलावा स्टेशनरी और टेंट का भी होता है बजट मगर बैठक तो हाल में हुई है अब देखने वाली बात यह है की जिम्मेदार किस-किस चीज का बिल बनाकर घोटाला करते हैं।*
*इस मामले में जब बात खंड शिक्षा अधिकारी बीघापुर सूची गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने फोन काट दिया और अपना फोन बंद कर लिया इससे साफ तौर पर स्पष्ट होता है कि पूरे मामले में खंड शिक्षा अधिकारी की मिलीभगत हैं।*

More Stories
नई दिल्ली 24 मार्च 26*’अगर जंग जारी रही तो दुष्परिणाम तय’, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई*
गोरखपुर 24 मार्च 26*गोरखपुर में 100 करोड़ का साइबर महाघोटाला बेनकाब:
लखनऊ 24 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*