बिहार 1 फ़रवरी 26 * बंद ट्रॉली बैग में एक युवती का शव। ..
*डेहरी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड सब्जी मंडी के समीप रविवार को बंद ट्रॉली बैग में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई।*
*रोहतास से मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट यूपी आजतक✍🏻*
घटना को लेकर बताया गया कि कुछ बच्चे कूड़ा कचरा चुन रहे थे, इसी दौरान एक लाल रंग की ट्रॉली बैग से कूड़ा चुन रहे बच्चे को शव होने की महसूस हुआ तो शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते-देखते हजारों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष, एसडीपीओ व एफएसएल मौके पर पहुंची। टीम ने फेंके गए बंद ट्रॉली बैग को चारों तरफ से पर्दा कर वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए खोला। जब ट्रॉली बैग को खोला गया तो उसमें लगभग 15 वर्षीय अज्ञात नग्न अवस्था में युवती का शव देखा गया। यह किसका शव है पुलिस इसकी पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि कहीं से हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में भरकर लाकर यहां फेंक दिया गया हो। आसपास के थानों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है l हुलिया के अनुसार गायब युवती की विभिन्न थानों से जानकारी ली जा रही है।

More Stories
लखनऊ १ फरवरी २६ * अब SC-ST एक्ट खत्म कराने को होगा आंदोलन, सस्पेंड PCS अफसर अलंकार अग्निहोत्री का नया ऐलान…
नई दिल्ली 1 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 1 फरवरी 26 * लखनऊ की कुछ खबरे। …