बिजनौर26जनवरी२६ *मौलाना डॉक्टर फुरकान मेहरबान अली अल-मदनी ने दी गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद
बिजनौर। आज हम सभी 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के मुबारक और ऐतिहासिक मौके पर एकत्रित हैं। यह दिन हमें हमारे संविधान की ताकत, एकता और समानता की याद दिलाता है।
हमारे देश के संविधान की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि यह सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के बराबर अधिकार देता है। भारत एक ऐसा महान देश है जहाँ सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के लोग आपस में भाईचारे और प्यार मोहब्बत के साथ मिल-जुलकर रहते हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की तरक्की के लिए जिस मेहनत, दूरदृष्टि और संकल्प के साथ काम किया है, उसकी सराहना आज पूरा विश्व कर रहा है। रोज़गार, शिक्षा, विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत ने नई ऊँचाइयों को छुआ है और आज हिंदुस्तान का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो रहा है।
मैं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने प्रदेश को “उत्तम प्रदेश” बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कानून-व्यवस्था, विकास व सुशासन को मजबूत किया है।
आज मैं अपने देश के नौजवानों और स्कूल के बच्चों से खास अपील करना चाहता हूँ कि आप इस लोकतंत्र की रक्षा करें, संविधान का सम्मान करें और हमेशा देशहित में कार्य करें। पढ़-लिखकर, मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ें ताकि आप अपने माता-पिता, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।
आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को हमेशा बनाए रखेंगे।
जय हिंद!
जय भारत!
हमारा देश हिंदुस्तान ज़िंदाबाद!

More Stories
मथुरा 1 फरवरी 26*प्रधानमंत्री ने हर वर्ग एवं प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाया *
नई दिल्ली १फरवरी २६ * देशभर में आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे, आयुष फार्मेसी को अपग्रेड किया जाएगा और पूरा इकोसिस्टम मजबूत बनाया जाएगा’
अयोध्या 1 फरवरी 26 * नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट तहसील रुदौली इकाई की वार्षिक बैठक संपन्न। .