बिजनौर09मार्च24*कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष शोक प्रकट करने अराफात सैफी के आवास पर पहुंचे …
अजय राय व पारस शुक्ला द्वारा भेजे शोक पत्र सौपे
फोटो सहित।
नजीबाबाद। नगर के मौहल्ला मुनीरगंज निवासी युवा पत्रकार शाही अराफात सैफी के पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलशाद सैफी का कल निधन हो गया था, शोक प्रकट करने के लिए युवा कांग्रेस कमेटी जनपद बिजनौर के जिला अध्यक्ष गौतम सिसोदिया उनके आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व नगर अध्यक्ष दिलशाद सैफी के पुत्र युवा पत्रकार शाही अराफात सैफी का हौसला हिम्मत देते हुए कहा कि वह इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौतम सिसोदिया ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला द्वारा भेजे गए शोक पत्र को शाही अराफात सैफी व उनके परिवारजन डॉक्टर सलीम को सौंपा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गौतम सिसोदिया, विधानसभा अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट,कपिल कुमार, रईस कुरैशी, अमजद सिद्दीकी, नईमुल अख्तर, शारिब अंसारी, वसीम अख्तर, नदीम फारुकी, शराफत हुसैन, खालिद हुसैन, रिहान जमाल अंसारी, एम. अकरम खां, राकेश शर्मा, फराज हुसैन एडवोकेट, हिफजुररहमान फरीदी, सलीम कुरैशी, आदि मौजूद रहे।
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।