बिजनौर07अप्रैल2025*साली की जूता चुराई का शिकार हुए दूल्हे राजा।
बिजनौर से संवाददाता फहीम अख्तर की रिपोर्ट यूपीआजतक
बिजनौर में आज देहरादून से दूल्हा साबिर दुल्हन को ब्याहने आया था। साली ने जूता चुराई का नेग ₹50 हजार मांगा
दूल्हे ने मोलतोल के बाद सिर्फ ₹5 हजार रुपए दिए।
तभी किसी ने दूल्हे को “भिखारी” कह दिया। दूल्हे मियां नाराज हो गए और दुल्हन को साथ ले जाने से इंकार कर दिया।
मान-मनोव्वल से बात नहीं बनी तो दुल्हन के घरवालों ने गुंडे इकट्ठे करके बारात को बंधक बना लिया। दूल्हे मियां के पिताजी, दादाजी, हाजी जी, भाईजान, जीजाजी सब पीटे गए।
घंटों बाद पुलिस ने आकर दूल्हे मियां को खानदान समेत रिहा कराया। अब दूल्हे मियां थाने में खड़े होकर अपने ऊपर हुए जुल्म को बयान कर रहे है।

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली