March 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बिजनौर 20 मार्च 26*हमारे मुख्यमंत्री योगी जी पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम की हम कड़ी निंदा करते है।

बिजनौर 20 मार्च 26*हमारे मुख्यमंत्री योगी जी पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम की हम कड़ी निंदा करते है।

बिजनौर 20 मार्च 26*हमारे मुख्यमंत्री योगी जी पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम की हम कड़ी निंदा करते है।

बिजनौर। मौलाना डॉक्टर फुरकान मेहरबान अली बिजनौरी ने मौलाना अब्दुल्ला सालिम की मुख्यमंत्री योगी जी पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि। मैने कल 19 मार्च 2026 को युटुब के माध्यम से मौलाना अब्दुल्ला सालिम का एक बयान अपने मुख्य मंत्री योगी जी के बारे में सुना जो बहुत गलत है। जिसको सुनकर बहुत तकलीफ हुई। उन्होंने हमारे मुख्य मंत्री जी के बारे में आलिम होते हुए बड़ा जाहिलाना, ज़ालिमाना और मुफ्सिदाना, अहमक़ाना बयान दिया है। उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी उन्होंने अपने इस बयान में योगी जी और उनकी माता जी का अपमान किया है जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।
हम अब्दुल्ला सालिम से ये मुतालबा करते हैं कि वह हमारे मुख्यमंत्री योगी जी से फौरन माफी मांगे या उनको हमारे मुख्यमंत्री का अपमान करने पर कड़ी से कड़ी कानूनी सज़ा मिलनी चाहिए
इसलिए कि हमारे रसूल मोहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम ने मुसलमानों को यह तालीम दी है कि वो बोलने से पहले यह देखले के वह अच्छी बात कह रहे हैं या बुरी बात अगर अच्छी बात हो तो कहें वरना ख़ामोश रहें और अल्लाह ताला ने कुरान में मुसलमानों को यह भी हिदायती दी है कि वह गैर मुस्लिमों के माबूदों और मुकद्दस चीज़ों को हरगिज़ बुरा न कहें वरना वो बदले में हमारे माबूद अल्लाह ताला को बुरा कहेंगे।
इसी तरह हम उन मुसलमानों की भी कड़ी निंदा करते हैं जिन्होंने गंगा जी में नाव में बैठ कर रोज़ा इफ़्तार पार्टी की है। यह तो उन्होंने इफ़्तार को एक पिकनिक बना दिया है। जबकि रोज़ा एक अज़ीम इबादत है और गंगा जी की मुकद्दस व काबिलिय एहतराम होने के बारे में अपने हिंदू भाईयों के जज़्बात और आस्था को ठेस पहुंचाई है। उनको अपने हिंदू भाईयों से माफ़ी मांगनी चाहिए।
या फिर सज़ा के लिए तैयार रहना चाहिए।
इसी तरह अगर किसी हमारे हिंदू भाई से गलती से होली के मौके पर किसी मुसलमान पर रंग पड़ गया तो उससे हमारे ईमान और इस्लाम पर कोई फ़र्क नही पड़ता। एसे मौके पर सब्र व बर्दाश्त से काम लेना चाहिए। ताके भाईचारा और अमन व शांति बनी रहे।
लेकिन ऐसे मौके पर हमारे बाज़ नादान नासमझ भाइयों ने अपने गलत जज़्बात में आकर दिल्ली के उत्तम नगर में एक निर्दोष की जान ले ली। हम उसकी भी कड़ी निंदा करते हैं। और अपने भाइयों से आइंदा के लिए अपील करते हैं के वह ऐसे मौके पर जज़्बात में आकर कभी भी ऐसे गलती न करें। ताके उनको नुकसान और परेशानियों का सामना न करना पड़े। अक्लमंद इंसान वही है जो हमेशा अंजाम पर नज़र रखे और अपने जज़्बात में बहकर कोई गलत काम न करे।
और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और हमारे मुख्य मंत्री योगी जी ने अपनी जनता के लिए बिना किसी भेद भाव के बहुतसे अच्छे अच्छे काम किए हैं। गरीबों के मुफ्त घर बनवाए गरीबों को आयुष्मान के ज़रिए 5 लाख तक का मुफ्त इलाज़ की व्यवस्था कराई और मुफ्त राशन देने की सुविधा दी है। हमें उनके अच्छे कामों की सराहना करनी चाहिए। और उनका शुक्रिया भी अदा करना चाहिए। और हमेशा हम ऐसे काम करें जिनसे हमारे मुल्क में एकता और भाईचारा बना रहे और हम अपने देश में भाईयों की तरह एक दूसरे का एहतराम करें। जिससे हमारे देश में हमारी एकता और अमन शांति बनी रहे। और हमारा देश हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और हमारे मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में तेजी के साथ तरक्की और मजबूती की तरफ कदम बढ़ाता रहे। आपका भाई मौलाना डॉक्टर फुरकान मेहरबान अली बिजनौरी।

Taza Khabar