बाराबंकी6जुलाई26* पुरानी चायपत्ती में केमिकल मिलाकर दोबारा बेचने वाली अवैध फैक्ट्री सील, 800 किलो नकली पत्ती बरामद*
बाराबंकी जिले में यूपी STF और एफएसडीए (FSDA) की संयुक्त टीम ने एक घर में चल रही अवैध नकली चायपत्ती फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। होटलों और ढाबों से इस्तेमाल की जा चुकी चायपत्ती को कृत्रिम रंग और केमिकल की मदद से दोबारा रंगकर ब्रांडेड नामों से बाजार में बेचा जा रहा था। टीम ने मौके से संचालक शकील को गिरफ्तार कर फैक्ट्री को सील कर दिया है। छापेमारी के दौरान लगभग 800 किलो रंगी हुई चायपत्ती, 5 किलो कृत्रिम रंग और पैकिंग मशीनें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपये आंकी गई है। दावा है कि कई जिलों में इसकी सप्लाई ब्रांडेड पैकेट में हो रही थी।
More Stories
वाराणसी10 अक्टूबर 26*मारपीट के मामले में चौक पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है,
कानपुर10 अक्टूबर 26*बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता *मंधना से 2 शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें