बाराबंकी27मार्च2025*साइबर अपराध व बचाव हेतु जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन-*
*साइबर सेल टीम बाराबंकी द्वारा टी.आर. सी. महाविद्यालय थाना सतरिख जनपद बाराबंकी में साइबर अपराध व बचाव हेतु जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन-*
आज दिनांक 27.03.2025 को साइबर सेल टीम बाराबंकी द्वारा थाना सतरिख क्षेत्रान्तर्गत टी.आर. सी. महाविद्यालय में अध्यापकों व छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध व साइबर अपराध से बचाव हेतु निम्नलिखित बिन्दुओं पर विस्तृत जानकारी दी गयी।
1. बैंक द्वारा कभी भी के.वाई.सी. अपडेट कराने के लिए मोबाइल फोन से व्यक्तिगत जानकारी/ओटीपी/सीवीसी/पिन नम्बर नहीं मांगा जाता है यदि ऐसी कोई कॉल आए तो व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा किसी अनजान व्यक्ति के कहने से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें।
2. किसी भी वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें, ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली कम्पनियों व सरकारी विभाग के कस्टमर केयर का नम्बर आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।
3. अज्ञात व्यक्ति/मोबाइल नम्बर द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक न करें।
4. किसी से पैसा प्राप्त करते समय अपनी यूपीआई आईडी/पासवर्ड न डालें, पैसा प्राप्त करते समय इसकी आवश्यकता नहीं होती है।
5. अपने सोशल मीडिया एकाउण्ट व बैंक खातों का पासवर्ड मजबूत बनाएं जिसमें नम्बर, अक्षर व चिन्ह तीनों हो, साथ ही टू-स्टेप वेरीफिकेशन लगाए रखें।
*साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें अथवा साइबर अपराध पोर्टल की वेबसाइट https:// cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें जिससे धनराशि खाते में होल्ड करायी जा सके।*
*साइबर सेल टीम-*
1. निरीक्षक श्री संजीव कुमार यादव प्रभारी साइबर थाना जनपद बाराबंकी
2. उप निरीक्षक इफ़लाक़ अहमद खान
3. आरक्षी राजन यादव
4. आरक्षी पंकज यादव

More Stories
भागलपुर7 मार्च 26*जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव का नामांकन प्रक्रिया शुरू
रोहतास 7 मार्च 26* महिला यात्री का 2 लैपटॉप के साथ छुटे सामानों को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को किया सुपुर्द*
बांदा7मार्च26*डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।**