June 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी27अप्रैल25*भारत के जवाब से आतंकियों को नानी याद आ जाएगी : स्वतंत्र देव सिंह

बाराबंकी27अप्रैल25*भारत के जवाब से आतंकियों को नानी याद आ जाएगी : स्वतंत्र देव सिंह

बाराबंकी27अप्रैल25*भारत के जवाब से आतंकियों को नानी याद आ जाएगी : स्वतंत्र देव सिंह

– जल शक्ति मंत्री के पहुंचने पर जिले के शीर्ष भाजपा नेतृत्व ने किया भब्य स्वागत

बाराबंकी। ज़ब अति हो जाती है तो केंद्र निर्णय लेता है, पाकिस्तान मानने को तैयार नहीं है। आतंकियों की इस घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भारत का ऐसा जवाब मिलेगा कि आतंकियों को उनकी नानी याद आ जाएगी। उक्त बातें जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तहसील हैदरगढ़ के लोनीकटरा स्थित कबूलपुर बूथ पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। असल में श्री सिंह रविवार को यहां प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 121 वां अंक सुनने पहुंचे थे। जहां सर्वप्रथम जल शक्ति मंत्री का भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत व विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद मंत्री ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के लिए सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ दो मिनट का मौन रखा। फिर लोनीकटरा के कबूलपुर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यों की जमकर सराहना की। जो कि समाज के उत्थान के लिए समर्पित है। देश के सभी बूथ पर प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात सुनी जाती है। जिसमें वह ऐसे ही सामाजिक लोगों की चर्चा करते हैं जिन्होंने बड़ा सामाजिक योगदान दिया होता है। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, मंडल अध्यक्ष सचिन वर्मा, मंडल महामंत्री, मंडल मंत्री, अनुसूचित मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष व तमाम क्षेत्रीय युवा नेता शामिल रहे।

(पीएम और सीएम के नेतृत्व में प्रदेश कर रहा तेजी से तरक्की)
प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में में प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है। रोड की कनेक्टिविटी, ट्रेनों का आवागमन, एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी, इंपोर्ट एक्सपोर्ट, प्रतिदिन 24 से 18 घंटा लाइट इन सब में प्रदेश ने बेहतर कार्य किया है। वहीं गुंडागर्दी और माफिया गिरी तो खत्म हो गई है। प्रदेश में योगी सरकार आने से पहले शाम पांच बजे के बाद बेटियां घर से नहीं निकलती थी। लेकिन आज वही बेटियां रात्रि 12 बजे शादी समारोह में शामिल होकर सकुशल अपने घर पहुंच रही हैं। आगे उन्होंने पाकिस्तान के पानी रोके जाने के मामले में उन्होंने बताया कि अब पाकिस्तान अपनी अति पूरी कर चुका है। तमाम प्रयासों के बावजूद भी पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आता है। इस बार उन्हें ऐसा जवाब मिलेगा कि आतंकियों को नानी याद आ जाएगी।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.