बाराबंकी20मार्च24*आपसी मतभेदों को भुलाकर गंगा जमुनी तहजीब से मनाये पर्व : सीओ
सिरौली गौसपुर बाराबंकी। लोकसभा चुनाव, होली, रमजान पर्वों को लेकर कोतवाली बदोसराय परिसर में उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर आनन्द तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने उपस्थित लोगों से लोकसभा चुनाव, होली रमजान पर्वों को आपसी भाई चारा के साथ विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मनाने की अपील किया।पुलिस उपाधीक्षक रामनगर आलोक पाठक ने ग्राम प्रधानों सम्भ्रान्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा आपसी मतभेदों को भुलाकर गंगा जमुनी तहजीब में पर्व मनाये।थानाध्यक्ष बदोसराय प्रफुल्ल कुमार यादव ने चिन्हित होली जलने वाले स्थानों पर होली इस वर्ष भी जलने में किसी गांव में कोई असुविधा तो नहीं है आदि विषयक जानकारी पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित लोगों से ली। थानाध्यक्ष ने लोक सभा चुनाव, होली रमजान पर्वों को आपसी भाईचारा के साथ मनाने की बात कही गई।इस मौके पर अकरम अंसारी, शैलेन्द्र कुमार उर्फ मखन्चू, मजीद हासमी, दया शंकर शुक्ला, रविन्द्र अवस्थी,जयप्रकाश वर्मा केदारनाथ वर्मा, जयराम मौर्या शिवम तिवारी, बब्लू जमा,सतीश रावत जमशेद अली, ननकू यादव, राकेश बाबा मैकूलाल,दिग्विजय यादव,एसएसआई लालता प्रसाद, अरुण कुमार यादव सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।