बाराबंकी17जून24*भरभरा कर गिरी जर्जर मकान की छत, मलबे में दबकर एक परिवार घायल
– हादसे में घायल शबनम का लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा उपचार
रामसनेहीघाट-बाराबंकी। थाना रामसनेहीघाट अंतर्गत ग्राम सादुल्लापुर के मजरे भोजपुर गांव में सोमवार भोर एक जर्जर मकान की छत भरभरा कर गिर गई। इस दौरान छत पर सो रहा परिवार मलबे के नीचे दबकर गंभीर रुप से घायल हो गया। जिन्हे नजदीकी सीएचसी में भर्ती किया गया। यहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने 17 वर्षीय शबनम को उचित उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा भेज दिया। वहीं हादसे में घायल हुए पति पत्नी और बेटे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात सराफ अली अपनी पत्नी परवीन, बेटी शबनम और बेटे इमरान के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इस दौरान अचानक भोर में चार बजे जर्जर घर की छत गिर गई। जिसके मलबे में दबकर सभी घायल हो गए। वहीं छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्होंने तेजी से मलबे में दबे हुए लोगों को निकालकर एम्बुलेंस की मदद से रामसनेहीघाट सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान घायलों की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। साथ ही चिकित्सकों ने घायलों में शबनम (17) को उचित उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
More Stories
पटना4जुलाई25*बिहार में BJP को जिताने के लिए इलेक्शन कमीशन की खतरनाक मोडस आपरेंडी…….
मथुरा04जुलाई25* कोसीकलां पुलिस हत्या के आरोप में आरोपी की प्रेमिका को किया गिरफ्तार
लखनऊ4जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर1 बजे की महत्वपूर्ण खबरें