March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी15मार्च24*सूदखोर गैंग से परेशान होकर व्यापारी ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी15मार्च24*सूदखोर गैंग से परेशान होकर व्यापारी ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी15मार्च24*सूदखोर गैंग से परेशान होकर व्यापारी ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी। जिले के चर्चित सूदखोर सूजीत शाह गैंग से परेशान होकर एक व्यापारी हर्षित टण्डन ने आत्म हत्या कर ली। मामले में पिता मदन मोहन टण्डन की तहरीर पर पड़ोसी जनपद लखनऊ के बीबीडी थाना में ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम पुलिस अभियुक्त सूजीत शाह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोप है कि सूदखोर गैंग के मुखिया सूजीत शाह ने वक़्फ़ की ज़मीन पर बना करोडो का मकान लाखो में रजिस्ट्री करवा लिया। जिसके सूद खत्म नही हुआ और हर महीने पैसे की डिमांड कर परेशान करने लगा। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात्रि उसे 9 बजे रात में कमता पे बुलाया गया था। जिससे हर्षित ने परेशान होकर 9 बजकर 45मिनट पर वाश रूम में आत्म हत्या कर ली। पिता मदन मोहन टण्डन के शिकायती पत्र पर बीबीडी थाने पर मुकदमा धारा 306 के तहत दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। जिसमें पुलिस ने शुक्रवार शाम आरोपी की गिरफ्तारी कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Taza Khabar