बाराबंकी14अप्रैल24*गेहूं की कटाई करते समय युवक का थ्रेसर में फंसा हाथ, हुई दर्दनाक मौत
– हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
बाराबंकी। खेत में थ्रेसर से गेहूं की कटाई करते समय एक युवक का हाथ थ्रेसर में फस गया। जिससे वह थ्रेसर के अंदर ही फस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। लखनऊ उपचार के लिए ले जा रहे युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अचानक हुई युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सायपूर मजरे सिसवारा निवासी लवलेश यादव 22 पुत्र देशराज यादव अपने थ्रेसर से गेहूं की कटाई का काम करता था। रविवार को गांव के ही शकूर के खेत में थ्रेसर से गेहूं मड़ाई का कार्य कर रहा था। इस दौरान हाथ में पहना कड़ा थ्रेसर में फंस गया जिससे वह प्रेशर के अंदर घसीट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे थ्रेसर मशीन से बाहर निकाल कर उपचार के लिए देवा सीएससी भेजा। जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन जब तक वह लखनऊ पहुंच पाता उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर पर ले आए है।

More Stories
बांदा 1अगस्त 2026*लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया*
हाथरस1अगस्त26* सिक्कों की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़ ,35 लाख के सिक्कों से भरे 66 बोरे बरामद
बांदा 1 अगस्त 26*पशुपालन विभाग ने शुरू किया “पक्षी बचाओ अभियान”*