बाराबंकी09अप्रैल24*छप्परनुमा घर में अज्ञात कारणों से लगी भीषण, बाइक सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख
जैदपुर-बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरा मुर्तजा के मजरे भकोसा गांव निवासी राम संजीवन पुत्र मेडीलाल के छप्परनुमा घर में मंगलवार को अज्ञात कारणों से अचानक लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। खेतों में काम कर रहे घर के सभी सदस्यों को जानकारी होने पर कोहराम मच गया। आग की ऊंची ऊंची लपटों को देखकर भारी संख्या में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, सभी लेकिन नाकाम रहे। और तेज आग के झोंको ने मिथलेश कुमार पुत्र सहजराम के छप्परनुमा घर में भी आग लग गई। आग के बेकाबू हालात देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दिया वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखी हुई सभी गृहस्थी व मोटरसाइकिल सहित अन्य कीमती सामान जलकर ख़ाक हो चुका था। सूचना के बाद ग्राम प्रधान व लेखपाल द्वारा नुकसान का आकलन किया गया।
More Stories
पूर्णिया बिहार7नवंबर26* पूर्णिया के हर पंचायत में खुलेगा विधिक सहायता क्लिनिक: 20 नवंबर तक स्थापना का लक्ष्य,
प्रयागराज 7 नवम्बर 26*अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या…
हरिद्वार 7 नवम्बर 26*श्री बहावलपुर भवन ट्रस्ट में धूमधाम से मनी हनुमान जयंती, गूंजे जयकारे