बाराबंकी09अप्रैल24*अर्टिगा गाड़ी सहित शातिर चोर गिरफ्तार, सड़क पर खड़े अनजान लोगों को न दें लिफ्ट
बाराबंकी। कभी-कभी आपकी अच्छी नियत आपको खतरे में डाल सकती है। यह खबर खास तौर पर ऐसे लोगों के लिए है जोकि वाहन चालक है और उदारता के चलते सड़क पर खड़े अनजान लोगों को लिफ्ट देने का काम करते है। बता दे की लखनऊ जनपद के चिनहट स्थित पंचशील अपार्टमेंट निवासी मंगल कुमार पुत्र स्वर्गीय रामसेवक ने थाना मोहम्मदपुर खाला को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी अर्टिगा गाड़ी को ड्राइवर शुभम गुप्ता पुत्र ललित कुमार निवासी चंदवारा बाराबंकी चला रहा था। बीती 6 तारीख की रात्रि ड्राइवर शुभम गुप्ता 8 बजे चिनहट से अपने रिश्तेदार के घर थाना मोहम्मदपुर खाला के बेलहरा जा रहा था। मटियारी लखनऊ के पास एक व्यक्ति ने अपने आप को मुसीबत बढ़कर कहा कि हमें भी फतेहपुर के पास जाना है। जिस पर दयालुता दिखाते हुए ड्राइवर ने उसे गाड़ी में बैठा लिया। फिर उसे अज्ञात व्यक्ति ने ड्राइवर से गाड़ी मटियारी के पास रूकवाई और कुछ सामान की खरीदारी की फिर ड्राइवर बेलहरा के लिए चल दिया। ड्राइवर को फतेहपुर से बेलहरा मार्ग पर बिहुरा चौराहे के पास राजेश की दुकान पर नींद लगने लगी। तो वह वहीं पर उतर कर अपना मुंह धुलने लगा। इसी बीच मौका पाकर गाड़ी में बैठा ज्ञात व्यक्ति गाड़ी लेकर रफ्फुचक्कर हो गया। उक्त मामले की शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदपुर खाला के निर्देशन में चौकी इंचार्ज बेलहरा धर्मेंद्र सिंह व उनकी पुलिस टीम ने आरोपी वाहन चोर पंकज वर्मा पुत्र अमर सिंह वर्मा निवासी झरियापूरुवा, मजरे लोधासा थाना महमूदाबाद को अपने थाना क्षेत्र की सुमली नदी के पुल के पास से गिरफ्तार किया है। जहां पुलिस टीम ने आरोपी के पास चोरी की गई अर्टिगा गाड़ी व एक तमंचा और कारतूस बरामद की है।

More Stories
बांदा24अप्रैल26*डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन
भागलपुर24 अप्रैल26*कसौधन महिलासमितिद्वारा शर्बत या सत्तू के शर्बत से जल सेवा
भागलपुर24अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।