बाराबंकी08जून2024* जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन-*
बाराबंकी से शोभित शुक्ला की रिपोर्ट यूपीआजतक
आज दिनांक 08.06.2024 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना सतरिख में जनता की समस्याएं सुनी गई व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। थाना सतरिख में जनसुनवाई के दौरान कुल 08 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर ही 05 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया।
इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में प्राप्त कुल 117 प्रार्थना पत्रों में से 73 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया जिसमें मौके पर 48 प्रार्थना पत्रों का व 25 का सम्बन्धित घटनास्थल पर जाकर निस्तारण कराया गया। शेष राजस्व संबंधित मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण हेतु मौके पर भेजा गया।

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*