बाराबंकी05दिसम्बर24*“मिशन शक्ति फेज- 5.0*
*पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सोमैया नगर, देवा रोड पर नव निर्मित पिंक बूथ का किया गया लोकार्पण -*
आज दिनांक 05.12.2024 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सोमैया नगर, देवा रोड पर नव निर्मित पिंक बूथ का लोकार्पण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर मौजूद ब्रिटानिया कम्पनी में काम करने वाली महिलाओं को महिला सम्बन्धित अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पाक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गई। महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु जारी हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देकर छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री आलोक मणि त्रिपाठी, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी व प्रभारी चौकी सोमैया नगर आदि अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण