बाराबंकी05अप्रैल24*5 दिनों से लापता किशोरी, मां ने जताई अपहरण और हत्या की आशंका
बाराबंकी। पिछले पांच दिनों से लापता किशोरी का कोई अता-पता न चलने पर किशोरी की मां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पुत्री को अपहरण कर उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। मामले में पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली के रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री सिलाई का काम करती है। जोकि बीते 1 अप्रैल की रात को सिलाई का काम कर रही थी। परिवार के लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। इसके बाद तकरीबन देर रात 12 बजे जब परिजनों की नींद खुली तो पुत्री घर में नही थी। जिसे खोजने का प्रयास परिजनों द्वारा किया गया। लेकिन कोई सफलता हाथ न लगने पर उन्होंने पुत्री के मोबाइल पर फोन किया, तो फोन रिसीव नहीं हुआ। कई बार फोन करने पर उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। फिर 2 अप्रैल की शाम 3 बजे पुत्री के मोबाइल से फोन आया। जिसमें वह रोते हुए कुछ कहने का प्रयास कर रही थी। लेकिन इसी बीच किसी ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। फिर बार-बार करने पर फोन बंद कर दिया। जिससे पीड़ित मां ने पुत्री को बहला-फुसला कर अपहरण करने और उसको हत्या करने की आशंका जताई है।
More Stories
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन
मथुरा 20 सितंबर 26*थाना गोविन्द नगर ‘मिशन शक्ति’ टीम द्वारा “खेलते-खेलते अपने परिवार से विछडे” 03 वर्ष के बालक को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया।*
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*संगठन विस्तार को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में