बाराबंकी04अप्रैल24*सड़क हादसे में हेड मास्टर की तहरीर पर बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
बाराबंकी। मंगलवार की शाम एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें तीन स्कूली बच्चों सहित चार लोगों की मौत हुई। उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य की तहरीर पर उक्त बस के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक जब हादसा हुआ उसे समय बस में 40 बच्चे सवार थे। अचानक बस पलटने से तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत को लेकर हेडमास्टर की तहरीर पर देवा कोतवाली में बस चालक के खिलाफ पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायती पत्र में आरोप है कि बस चालक तेज रफ्तार में लापरवाही से बस चला रहा था। थाना लोनीकटरा के तेजवापुर गांव निवासी ज्ञानेश कुमार वर्मा जोकि सूरतगंज के कंपोजिट विद्यालय हरक्का के हेडमास्टर है। वह बताते है कि हादसे के वक्त वह भी बस में सवार थे। बस लखनऊ के चिड़ियाघर से शैक्षिक भ्रमण से लौट रही थी। मोहम्मदपुर खाला थाना के मोहरी गांव निवासी पंकज वर्मा बस को तेज रफ्तार में लापरवाही से चला रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बस एक मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मारते हुए अचानक से पलट गई। जिसके संबंध में प्रभारी निरीक्षक देव अनिल कुमार पांडे ने बताया कि स्कूल के हेड मास्टर की तहरीर पर आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,