बाराबंकी04अप्रैल24*डीएम व एसपी ने पीस कमेटीका आयोजन कर मतदाता शपथ दिलाई।
बाराबंकी से शोभित शुक्ला की रिपोर्ट यूपीआजतक
*जिलाधिकारी बाराबंकी श्री सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा गाँधी सभागार जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, बाराबंकी में पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया तथा मतदाता शपथ दिलाई गई-*
आज दिनांक 04.04.2024 को आगामी त्योहारो के दृष्टिगत सभी धर्मों के धर्मगुरुओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों/सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान जनपद के अधिकारीगण द्वारा आगामी त्योहार(ईद/नवरात्रि) व डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती को सामाजिक एवं धार्मिक एकता के साथ शान्तिपूर्वक मनाने अपील की गई। साथ ही आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत लोकतन्त्र में पूर्ण आस्था के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सीडीओ श्री अ0सुदन, एडीएम अरूण कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री सी0एन0 सिन्हा, उपजिलाधिकारी नवाबगंज श्री विजय कुमार त्रिवेदी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

More Stories
बांदा १ फ़रवरी २६*हिंदू सम्मेलन का आयोजन तुलसी शाखा शांति नगर बांदा की ओर से आयोजित किया गया।
बांदा १ फ़रवरी २६*संत शिरोमणि रविदास जी की 649 वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
मथुरा/जोधपुर 1 फरवरी 26*जोधपुरजिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष ने केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया*