बाराबंकी 16 अप्रैल 24*बांसा शरीफ़ के 8 दिवसीय मेले में कुल शरीफ शानो-शौकत से सम्पन्न
मसौली बाराबंकी। गंगा-जमुनी एकता के प्रतीक सुप्रसिद्ध सूफी -सन्त सैय्यद अब्दुर्रज्जाक शाह बांसा शरीफ की मजार शरीफ पर ईद के दिन से चल रहे 8 दिवसीय सालाना मेले में सोमवार को शान-शौक़त एव अक़ीदत के साथ कुल शरीफ सम्पन्न हुआ। जिसमें फिरंगी महल के ओलेमा इकराम सहित पूरे देश से आये हजारो जायरीनों ने भाग लिया औऱ दुआए मांगी। उल्लेखनीय हो कि सरकार-ए-बांसा शरीफ सैय्यद अब्दुर्रज्जाक शाह का कुल शरीफ परम्परागत रीतिरिवाज के अनुसार 5 शव्वाल को सज्जादा नशीन सैय्यद उमर जिलानी के आवास पर बाद नमाज अस्र के सैय्यद साहब की टोपी,तसव्वी, कस कौल की जियारत दूर दराज से आये जायरीनों को करायी गयी। बाद नमाज मग़रिब के खानकाह रज्जाकिया म तिलावते कुरान शरीफ के साथ कुल शरीफ शुरू हुआ।जिसमें लखनऊ स्थित फ़िरंगी महल से आये ओलेमा इकराम के साथ तमाम लोगों ने भाग लिया।कुल शरीफ के बाद शीरनी का वितरण किया गया तथा सज्जादा नशीन के आवास पर लंगर का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने लंगर में खाना खाया।

More Stories
रोहतास 17 अप्रैल 26*पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक द्वारा व्यापक निरीक्षण डीडीयू से डगमगपुर तक चल निरीक्षण यान से लिया मार्ग का जायजा*
मथुरा 17 अप्रैल 26* -मिशन शक्ति फेज 5.0 ( द्वितीय चरण) *
मथुरा 17 अप्रैल 26*सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त*