बाराबंकी ६ फ़रवरी २६*चोरी का समान वि नगदी के साथ २ अभियुक्त गिरफ़्तार
बाराबंकी से शोभित शुक्ला की रिपोर्ट यूपीआजतक
बाराबंकी *स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी व 07 हजार रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त औजार बरामद -*
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा जनपद में हुई चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 06.02.2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना हैदरगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 धारा 305(d) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी 2. जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द विश्वकर्मा मदारपुर तिराहा थाना कोठी जनपद बाराबंकी हालपता देवीगंज भिटरिया रोड थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से चोरी की 04 किलो 769 ग्राम चांदी *(गलाये गये छत्र की चांदी 579 ग्राम व अरघा की चांदी 4.19 किलोग्राम)* व 07 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त कटर, प्लास बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी शातिर किस्म का चोर है तथा मंदिरों की रेकी करने बाद चिन्हित मंदिर में रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देता है, अभियुक्त वीरेन्द्र मंदिर से चोरी किये गए चांदी आदि कीमती सामान को देवीगंज स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द को सस्ते दाम पर बेंच देता है। अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार द्वारा दिनांक 03/04.02.2026 की रात्रि को थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत अवसानेश्वर मंदिर का ताला तोड़कर मन्दिर के अन्दर से चांदी का छत्तर व अरघे पर मढ़ा हुआ चांदी का पत्तर चोरी किया गया था, दिनांक 04/05.01.2026 की रात्रि थाना असन्द्रा के ग्राम जरौली स्थित हनुमान मंदिर से 02 चांदी के मुकुट चोरी किया था, दिनांक 30/31.01.2026 की रात्रि को थाना रामसनेहीघाट स्थित रामसनेही बाबा मंदिर से इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, एलईडी टीवी व सीसीटीवी कैमरा चोरी किया गया था। उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में क्रमशः थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305(डी) बीएनएस व थाना रामसनेहीघाट पर मु0अ0सं0-44/2026 धारा 305(E)/331(4) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तगण आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए यह काम करते हैं। अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार आस पास के क्षेत्र के मन्दिरों से चोरी करता है, उसमें जो चांदी आदि के सामान मिलते हैं, ज्वैलर्स की दुकान पर सस्ते दामों में बेच देता है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी
2. जय विश्वकर्मा पुत्र कृष्णानन्द विश्वकर्मा मदारपुर तिराहा थाना कोठी जनपद बाराबंकी हालपता देवीगंज भिटरिया रोड थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
*बरामदगी-*
1. गलाये गये छत्र की चांदी 579 ग्राम
2. अरघा की चांदी 4.19 किलोग्राम
3. 7000/- रुपये नकद
4. एक अदद कटर
5. एक अदद प्लास
*अनावरित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0-40/2026 धारा 305(d) बीएनएस थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305(डी) बीएनएस थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0-44/2026 धारा 305(E)/331(4) बीएनएस रामसेहीघाट जनपद बाराबंकी
*आपराधिक इतिहास-*
*वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामशंकर निवासी ग्राम कछवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी*
1. मु0अ0सं0-197/2024 धारा 305(d)/317(4)/331 बीएनएस थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0-134/2018 धारा 504/506 भादवि थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0-336/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी
4. मु0अ0सं0-789/2016 धारा 379/411 भादवि थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ
5. मु0अ0सं0-790/2016 धारा 41/411 थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ
6. मु0अ0सं0-40/2026 धारा 305(d) बीएनएस थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
7. मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305(डी) बीएनएस थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी
8. मु0अ0सं0-44/2026 धारा 305(E)/331(4) बीएनएस रामसेहीघाट जनपद बाराबंकी
*पुलिस टीम-*
*स्वाट टीम-*
1. उ0नि0 श्री अंकित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम
2. उ0नि0 अभिमन्यु सिंह, उ0नि0 श्री अजीज़ुल हसन
3. हे0का0 अंगद गौड़, हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज
4. हे0का0 मुकेश यादव, का0 जरनैल सिंह
5. का0 अभय कुमार, का0 अंकित तोमर,
6. का0 अभिषेक राजवंशी, का0 नितिन कुमार
*सर्विलांस टीम-*
1. उ0नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल
2. हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 मजहर अहमद
4. हे0का0 चन्द्रभान, हे0का0 बृजेश कुमार
5. का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 प्रवीण शुक्ला
6. का0 अंकुर, का0 रवीन्द्र कुमार
*थाना हैदरगढ़-*
1. प्र0नि0 अभिमन्यु मल्ल थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
2. अतिरिक्त निरीक्षक श्री शैलेश यादव
3. हे0का0 नीलेश कुमार
4. हे0का0 अम्ब्रेश कुमार
5. का0 बृजेश यादव
6. कम्प्यूटर आपरेटर करूणेन्द्र पटेल
7. का0 रूपेन्द्र सिंह थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**