बांदा7जुलाई26*भारी बारिश से पंडित जैन ग्राउंड जलमग्न, 9 जुलाई को सीएम योगी की जनसभा पर असर**
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:* लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद में तैयारियों पर असर पड़ने लगा है।
जानकारी के अनुसार पंडित जेएन ग्राउंड में बारिश का पानी भर गया है।
इसी मैदान पर *09 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री *योगी आदित्यनाथ* का प्रस्तावित दौरा और जनसभा होनी है।
*मैदान में भरा पानी, प्रशासन अलर्ट*
बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल पंडित जैन ग्राउंड में जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति का जायजा ले रही हैं। सुरक्षा, यातायात, मंच निर्माण और जनसभा की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि पानी की निकासी, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को युद्धस्तर पर दुरुस्त किया जाए, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा न आए।
*प्रशासन ने संभाला मोर्चा*
प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी। जलभराव की समस्या को देखते हुए वैकल्पिक इंतजाम भी तैयार रखे जा रहे हैं।

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार