बांदा6अप्रैल26*पत्रकारों से अभद्रता मामले में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा**
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा- में सोमवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि० बांदा इकाई के पदाधिकारियों एवं अन्य पत्रकार साथियों ने मिलकर विगत दिनों रेलवे पुलिस फोर्स एवं पत्रकारों से अभद्रता मामले को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि विगत दिनों रेलवे पुलिस फोर्स द्वारा रेलवे परिसर में दो लड़कों द्वारा बैनर लगाए जाने को लेकर उनको बैठा लिया गया था इस मामले की जानकारी लेने पहुंचे अन्य पत्रकार नीरज निगम, ललित कुमार व महिला पत्रकार रूपा गोयल जोकि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारी भी हैं, के साथ आर पी एफ पुलिसकर्मियों ए०एस०आई संतोष कुमार, शरुन राजभर तथा सीसीआई राजकुमार राजपूत द्वारा पत्रकारों से अभद्रता की गई साथ ही महिला पत्रकार का मोबाइल छीनकर धक्का मुक्की की गई जोकि अशोभनीय कृत्य है तथा यह पत्रकारों के अधिकारों के हनन को दर्शाता है। पत्रकारों ने ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति से न्याय की मांग की है कि पत्रकारों के साथ हुए ऐसे कृत्य पर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए साथ ही संबंधित पुलिसकर्मी एवं अन्य संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान ज्ञापन के दौरान ललित कुमार, नीरज निगम, रूपा गोयल, संध्या धुरिया, सुनैना निषाद,सीमा गिरी, मितेश कुमार, अमोद कुमार, श्रीकांत श्रीवास्तव, जीवेश प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, आसिफ अली, दिलीप जैन, प्रभंजन गुप्ता, नंदूराम चतुर्वेदी, सुभाष, वेद प्रकाश, पूरन राय, सत्यनारायण निषाद, घासीराम निषाद, कुलदीप त्रिपाठी, अमर सिंह सहित तमाम पदाधिकारी एवं अन्य पत्रकार लोग मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 6 अप्रैल 26 *“MISSION SHAKTI”*फेज 0.5 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक *
मथुरा 6 अप्रैल 26*थाना राया पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलने वाले 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 6 अप्रैल 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*