बांदा5मार्च 26*पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा**जनपद बांदा के थाना कमासिन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरावरपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब यमुना किनारे चिटचिटा के पेड़ पर एक युवक का शव रस्सी से लटकता हुआ ग्रामीणों ने देखा। मृतक युवक की उम्र लगभग 21–22 वर्ष बताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह जब लोग यमुना किनारे की ओर गए तो पेड़ पर युवक का शव झूलता हुआ दिखाई दिया। यह खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही दांदो चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली