March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा3मार्च26*होली पर्व को लेकर थाना अध्यक्ष का सघन चेकिंग अभियान, पैदल गश्त कर लोगों को किया जागरूक*

बांदा3मार्च26*होली पर्व को लेकर थाना अध्यक्ष का सघन चेकिंग अभियान, पैदल गश्त कर लोगों को किया जागरूक*

बांदा3मार्च26*होली पर्व को लेकर थाना अध्यक्ष का सघन चेकिंग अभियान, पैदल गश्त कर लोगों को किया जागरूक*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बांदा।आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में थाना अध्यक्ष अर्पित पांडे के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा विभिन्न प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
थाना अध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ बाजार, मुख्य चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। कई दोपहिया वाहन चालकों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई तथा बिना हेलमेट चल रहे मोटरसाइकिल चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाकर ही वाहन चलाएं।
अभियान के दौरान शराब के ठेकों की भी जांच की गई। पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि निर्धारित समय के बाद शराब की बिक्री न हो तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि न होने पाए। संबंधित संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
थाना अध्यक्ष अर्पित पांडे ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। सभी लोग शांति और संयम बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में निरंतर गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।