“**बुंदेलखंड की धरती हो, बुंदेलखंड में भर्ती हो जसपुरा से गूँजा ‘गांव-गांव, पांव-पांव’ पदयात्रा का शंखनाद राजा बुंदेला और जयराम सिंह ‘बछेउरा’ के नेतृत्व में ऐतिहासिक यात्रा का भव्य शुभारंभ**
बांदा3मार्च26*पृथक राज्य की मांग को लेकर बांदा के गांवों में अलख जगाएंगे क्रांतिकारी साथी**
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
**बांदा से**जसपुरा 6 मार्च 2026: पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण के संकल्प को लेकर आज जनपद बांदा के जसपुरा कस्बे से “गांव-गांव, पांव-पांव” पदयात्रा का भव्य शंखनाद हुआ। बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा राजा बुंदेला और वरिष्ठ समाजसेवी व सह-नेतृत्वकर्ता जयराम सिंह ‘बछेउरा’ की अगुवाई में निकली इस यात्रा ने पहले ही दिन जन-जन में जोश भर दिया।
युवाओं के हक की हुंकार: राजा बुंदेला
यात्रा की शुरुआत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजा बुंदेला ने नारा दिया— “बुंदेलखंड की धरती हो, बुंदेलखंड में भर्ती हो।” उन्होंने कहा कि इस “गांव-गांव, पांव-पांव” यात्रा का मुख्य लक्ष्य बुंदेलखंड के युवाओं को उनके घर में ही रोजगार दिलाना और पलायन को रोकना है। अलग राज्य बनने से यहाँ के संसाधनों पर स्थानीय लोगों का अधिकार होगा और विकास की गति तेज होगी।
सह-नेतृत्वकर्ता जयराम सिंह ‘बछेउरा’ का संकल्प:
वरिष्ठ समाजसेवी व सह-नेतृत्वकर्ता जयराम सिंह ‘बछेउरा’ ने पदयात्रा की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए कहा कि हम पैदल चलकर हर घर और हर चौपाल तक पहुंचेंगे। उन्होंने आह्वान किया, “अब रुकने का समय नहीं है, यह यात्रा जसपुरा के हर गांव में जनसमर्थन जुटाकर बुंदेलखंड के सपने को साकार करेगी।”
प्रमुख सेनानियों और समाजसेवियों का साथ:
इस अवसर पर झारखंड राज्य निर्माण के प्रमुख व पूर्व सांसद बसूरज मंडल, भारतीय किसान यूनियन के प्रताप सिंह बुंदेला, बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा (दिल्ली) के प्रदेश अध्यक्ष राजन धमेरिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष (बांदा) विनोद जैन, एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश द्विवेदी ने भी आंदोलन को धार दी।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
यात्रा में प्रवीण पांडेय (बुंदेलखंड राष्ट्र समिति), अशोक तपस्वी, विनीता पाण्डेय (गौ सेवा), रिटायर्ड कैप्टन बी.एस. बाबेल, डॉ. आश्रय सिंह (राष्ट्रीय संयोजक, बुंदेली सेना), सोनू सिंह (जिलाध्यक्ष, जालौन), और यात्रा प्रबंधक नीरज निगम प्रमुख रूप से शामिल रहे।
स्थानीय स्तर पर यात्रा का प्रबंधन डॉ. चंद्रपाल सिंह (यात्रा प्रमुख, महुवा ब्लॉक), प्रगति कुमार श्रीवास्तव (यात्रा प्रमुख, महुवा ब्लॉक) , संतोष श्रीवास्तव (यात्रा सह प्रमुख बांदा शहर), और प्रभारी संतोष गुप्ता द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में भानू मिश्रा (यात्रा प्रमुख शहर बांदा), संजय लश्करी, भरत बाबू गुप्ता, आशुतोष सिंह, राकेश (यात्रा प्रमुख जसपुरा ब्लॉक) बाजपेई, धनंजय सिंह (यात्रा प्रमुख जसपुरा ब्लॉक), शैलेंद्र सिंह सोनू, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, रघुराज प्रताप सिंह, राजू प्रधान, तोप सिंह प्रधान, राजेश सिंह लुकतरा, एस.के. सी जी, शिवनंदन सिंह, अरविंद सिंह, नरोत्तम दास महाराज जी, राजवीर सिंह, दिनेश सिंह, और विजय बहादुर सिंह परिहार समेत सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
यह पदयात्रा जसपुरा के विभिन्न गांवों से गुजरते हुए 15 मार्च को बांदा के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा के रूप में परिवर्तित होगी।

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें