बांदा3मार्च26*तिंदवारी में नासा वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार प्रजापति का भव्य स्वागत, युवाओं में दिखा खास उत्साह*
युपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*। –तिंदवारी कस्बे में उस समय उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला, जब अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नासा वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार प्रजापति के आगमन पर अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ, जनपद बांदा की युवा टीम ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर और सम्मान स्वरूप अभिनंदन कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. अशोक कुमार प्रजापति ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनकी उपलब्धियां न केवल प्रजापति समाज बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने युवाओं को शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी।
इस अवसर पर महासंघ के जिलाध्यक्ष सुल्तान भाई प्रजापति ने कहा कि समाज के युवाओं को डॉ. प्रजापति की उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तित्व समाज के लिए मार्गदर्शक होते हैं।
कार्यक्रम में एडवोकेट रामसेवक प्रजापति, सुधीर कुमार चक्रवर्ती, युवा प्रदेश अध्यक्ष मलखे श्रीवास, कमलाकांत त्रिवेदी, शिवबरन वर्मा सहित अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ उत्तर प्रदेश की टीम के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने डॉ. अशोक कुमार प्रजापति को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें