*बांदा24अप्रैल26*डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहन
*कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आपाताकालीन पुलिस सेवाओं को और प्रभावी तथा बेहतर बनाने हेतु डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को प्राप्त हुए हैं। नये पीआरवी वाहन ।*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से* आज दिनांक 24.04.2026 को पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा जनपद बांदा को प्राप्त 16 नये चारपहिया पीआरवी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । गौरतलब को कि जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपाताकालीन पुलिस सेवाओं को और प्रभावी तथा बेहतर बनाने हेतु डायल यूपी-112 मुख्यालय से जनपद बांदा को 16 नये चारपहिया वाहन प्राप्त हुए हैं जिनमें 03 इनोवा तथा 13 स्कार्पियो हैं । पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा हरी झण्डी दिखाते हुए पीआरवी वाहनों को रवाना किया गया । डायल यूपी-112 में इन नये पीआरवी वाहनों के शामिल होने से जनपद बांदा में कानून व्यवस्था, आपातकालीन पुलिस सेवाएं और बेहतर तथा प्रभावाशाली होगी नये पीआरवी वाहनों के आने से तैनात पीआरवी वाहनो की सघनता में वृद्धि होगी जिससे रिस्पांस टाइम काफी कम करने में मदद् मिलेगी ।

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*