*बांदा 21अप्रैल 26*ग्राम पंचायत चौसड़ (अतर्रा) के ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तीन बड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान मांगा है।*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा – आपको बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है आज जहां पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामवासियों ने बताया कि रामप्रसाद कोरी के बगल वाले नाले में रंजीत चौकीदार के घर के पास तक अतिक्रमण हो गया है। इस नाले से तीन गांवों का बरसाती पानी निकलता है, लेकिन अतिक्रमण के कारण पानी का रास्ता बंद हो गया है। बारिश में बाढ़ का प्रकोप बढ़ जाता है और घरों में पानी घुस जाता है। लेखपाल ने मौके पर जाकर अतिक्रमण की पुष्टि कर ली है। ग्रामवासियों ने नाला साफ कराकर अतिक्रमण हटाने और पानी का रास्ता देने की मांग की है।
दूसरी शिकायत सरकारी राशन दुकानों को लेकर है। पंचायत में दो दुकानें हैं- एक ओबीसी और दूसरी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित। लेकिन अनुसूचित जाति वाली दुकान नियमों की अनदेखी कर अपर कास्ट श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के नाम अवैध तरीके से आवंटित कर दी गई। ग्रामवासियों ने इस आवंटन को तत्काल रद्द करके आरक्षण के अनुसार अनुसूचित जाति को दुकान देने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया कि श्री गुप्ता ग्रामवासियों से बदतमीजी करते हैं और तौल में भी हेराफेरी करते हैं।
तीसरी समस्या अतर्रा-ओरण मार्ग पर पड़ने वाले रपटे (कुल्वर्ट) की है। यहां ढोल पड़े हुए हैं, जिससे चार गांवों का पानी निकल नहीं पाता। बारिश में पूरा इलाका डूब जाता है। प्रशासन ढोल के ऊपर फिर ढोल डलवा रहा है और दोनों ढोलों के बीच 4 फीट मटेरियल भरा हुआ है, जिससे पानी ऊपर नहीं चढ़ पाता। ग्रामवासियों ने बड़े पुल का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश में जनजीवन अस्त-व्यस्त न हो।
ज्ञापन पर समस्त ग्रामवासी, राजेश यादव, गुलाल यादव, सुरेन्द्र, सुशील गारन्टीभाई, नील भादव, पवन देवी कोरी, राकेश यादव, हरीशंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

More Stories
हल्द्वानी 21अप्रैल2026*ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियंस -ऐक्टू/AICCTU*_
*बांदा 21अप्रैल 26*नवागंतुक जिलाधिकारी बांदा ने कार्यभार ग्रहण किया, कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण**
*सीतापुर२१ अप्रैल २६*तीन अंतर्राज्यीय शातिर ठग गिरफ्तार*