July 8, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 20अगस्त2022*भूतपूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई,

बांदा 20अगस्त2022*भूतपूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई,

बांदा 20अगस्त2022*भूतपूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई,

 

आज कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड बांदा(उप्र) में भूतपूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई, जिला कांग्रेस जनों ने उन्हें याद किया उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण के बाद गोष्ठी में कांग्रेस जनों ने विचार व्यक्त किए। समारोह में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अखिलेश कुमार शुक्ला ने कहा “राजीव गांधी ने 21वीं सदी के निर्माण की जो बुनियाद रखी थी देश को वह किन ऊंचाइयों की ओर ले जाना चाहते थे सर्व विदित है। आज का डिजिटल इंडिया, पंचायत राज कानून, युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी, उदारीकरण की नीति, शिक्षा का विस्तार, युवाओं के लिए रोजगार, एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण जो उनकी सोच थी इसी दिशा में उत्तरोत्तर हमारा देश तरक्की की ओर बढ़ा है, आज हम दुनिया के सशक्त देशों की कतार में खड़े हैं, यह राजीव गांधी जी की देन है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बी लाल ने कहा हमें राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलना है। बैठक राजेश कुमार गुप्ता ने विचार व्यक्त करते हुए बैठक का संचालन किया। बैठक में बांदा सोशल मीडिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, जहांगीर खान, पवन देवी, अफसाना बेगम, मो. इदरीस, जिलानी दुर्रानी, शिवबली सिंह, रामपाल अवस्थी, लवकुश निषाद, कालीचरण साहू, अशोक वर्धन कर्ण, शब्बीर सौदागर, रम्मू वर्मा, राजबहादुर गुप्ता, वीरेंद्र धुरिया, जगमोहन भाई, सैय्यद वारिस अली, धीरेंद्र सिंह पटेल, रामपाल कुशवाहा, अल्ला रक्खू ने विचार व्यक्त किए। नाथूराम सेन, सुखदेव गांधी, कल्लो बेगम, उवैद भाई, लल्लू कोटार्य, सीताराम कोटार्य, रमेश गुप्ता, के पी सेन, इंद्रजीत यादव एडवोकेट, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट उपस्थित रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.