बांदा 16जून 26*घर में घुसकर तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण, 1.70 लाख की लूट, पीड़ित पिता ने SP से लगाई गुहार*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:* कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव में 21-22 मई 2026 की रात करीब 12 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
हथियारबंद युवक ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर लड़की का अपहरण कर लिया और घर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गया।
पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक बांदा को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की बरामदगी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि अनुसार 21/22 मई की रात आकाश द्विवेदी पुत्र गंगासागर निवासी लखनपुर, थाना कमासिन अपने चाचा भान उर्फ विनय के साथ संत चौरसिया की मोटरसाइकिल से आया था।
आरोप है कि आकाश दीवार फांदकर घर में घुसा और बेटी आरती देवी का मुंह दबाकर तमंचा लगा दिया। इसके बाद बक्से में रखे लगभग 1 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 70 हजार रुपये नकद लूट लिए।
आहट सुनकर जब पीड़ित और उसकी पत्नी बल्ब की रोशनी में पहुंचे और टोका तो आरोपी ने तमंचा दिखाकर धमकी दी कि शोर किया तो जान से मार दूंगा। इसके बाद आरोपी आरती का मुंह दबाकर, दरवाजे के बाहर से कुंडी लगाकर उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने चाचा के साथ ले गया।
पीड़ित का आरोप है कि जब वह आकाश द्विवेदी के पिता, चाचा भान उर्फ विनय और चाची रिंकी के पास शिकायत लेकर गया तो उन्होंने गाली-गलौज कर धमकाया। कहा कि “ले गया है तुम्हारी लड़की को, जो करना हो कर लेना” और जान से मारने की धमकी दी।
प्रार्थना पत्र में पिता ने आशंका जताई है कि आरोपी आकाश द्विवेदी आपराधिक प्रवृत्ति का है और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर सकता है या उसे बेच सकता है। पीड़ित ने 22 मई 2026 को थाना कमासिन में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
परेशान पिता ने अब पुलिस अधीक्षक बांदा से मामले में एफआईआर दर्ज कर बेटी को सकुशल बरामद कराने की गुहार लगाई है। साथ ही लूट और अपहरण के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
उत्तर प्रदेश1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली1अगस्त जुलाई26* पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली1अगस्त26*लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है…