बाँदा7फरवरी26*चार दिन पूर्व घर से लापता हुए 11 वर्षीय बालक का शव खेत से बरामद पुलिस मौके पर*
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* -बांदा में तीन दिन पहले घर से लापता हुए एक 11 वर्षीय बालक का शव खेत में पड़ा हुआ बरामद हुआ है घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वही सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और घटना की जानकरी शुरू कर दी है।
बता दें कि घटना बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल की है। जहां पर 11 वर्षीय सत्यवीर नाम के बालक का शव खेत से बरामद हुआ है।
आपको बता दें कि विगत 2 फरवरी को घर से घूमने के लिए बाहर निकला 11 वर्षीय सत्यवीर अचानक से लापता हो गया जिसके बाद परिजनों ने आसपास पड़ोस में उसकी जानकारी ली। रिश्तेदारियों में जानकारी ली पता नहीं चलने पर पिता राकेश वर्मा और मां कमलेश वर्मा ने पहले चौकी मुरवल में और फिर कोतवाली बबेरू में बेटे की तलाश के लिए तहरीर दी।
लेकिन पुलिस 4 दिनों तक कुछ भी जानकारी नहीं कर पाई । आज शनिवार सुबह 7:00 सत्यवीर का शव खेत पर पड़ा हुआ देखने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा परिजनों को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची है। मृतक बच्चे की पहचान सत्यवीर के रूप में हुई है। मौके पर पहुंच कर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो
बताया जा रहा है कि मृतक सतवीर अपने घर में सबसे छोटा था मृतक सत्यवीर के दो बड़े भाई व चार बहने हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार14फरवरी26* पूर्णिया का 256वां स्थापना दिवस: का डीएम और आईजी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया आगाज़
बाँदा 14 फ़रवरी 26*संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना चिल्ला में किया गया तथा थाना चिल्ला का निरीक्षण भी किया गयाl
उन्नाव 14 फ़रवरी 26*खबर उन्नाव से है जहाँ आज 14 फरवरी जिसको काला दिवस मनाया गया,