बाँदा24अक्टूबर25* पीएसी के सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
बांदा से ब्यूरो प्रमुख सुनैना निषाद की रिपोर्ट यूपीआजतक
*बांदा से-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा पीएसी के सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाले उसके पारिवारिक/पड़ोसी 03 अभियुक्तों को सूचना के 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना तिन्दवारी क्षेत्र के ग्राम परसौड़ा के रहने वाले शिवशरन पुत्र भवन ने दिनांक 23.10.2025 को थाना तिन्दवारी पर सूचना दी कि उनके पुत्र सुनील जो प्रयागराज में पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात है, को उनके ही पारिवारिक व पड़ोसी लोगों नें धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गम्भीर रुप से चोट पहुंचा दिया है । जिसके सम्बन्ध में थाना तिन्दवारी पर अभियोग पंजीकृत करते हुए सूचना के 24 घंटे के भीतर घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों को ग्राम गोखरही से गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. दिव्यांश उर्फ छुटकू पुत्र देवराज निवासी परसौड़ा थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।
2. आशीष पुत्र देवराज निवासी निवासी परसौड़ा थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।
3. बलबीर उर्फ बबलू पुत्र श्रीपाल निवासी निवासी परसौड़ा थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0- 254/25 धारा 109(1) बीएनएस थाना तिन्दवारी जनपद बांदा ।

More Stories
सोनभद्र 24 नवम्बर 26*पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से पांच साल से लापता महिला को राजस्थान से सकुशल बरामद
हरदोई 24 नवम्बर 26*गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी स्लीपर बस
पूर्णिया 24 नवम्बर 26*अख्तरुल इमान के बयान का कस्बा में हुआ स्वागत, समाजसेवी अब्दुल मतीन ने किया समर्थन*