बाँदा10अगस्त24*बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या
बांदा (उप्र)
बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के अधरोरी गांव में शुक्रवार की रात एक युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को दी। बांदा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने शनिवार को बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के अधरोरी गांव में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे प्रमोद कुशवाहा (26) नामक युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त मृत युवक एक परचून की दुकान कुछ सामान खरीदने गया हुआ था, तभी गांव के एक दलित युवक ने उसे तमंचे से गोली मार दी।
एएसपी ने बताया कि परिजन उसे (प्रमोद को) नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
उधर, समाजवादी पार्टी (सपा) के बांदा जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने आरोप लगाया कि हत्या की घटना शुक्रवार की नौ बजे रात की है, लेकिन बिसंडा पुलिस घटनास्थल शनिवार सुबह दस बजे पहुंची है। जबकि पीड़ित परिवार ने पुलिस को घटना की सूचना तुरंत दे दी थी।
More Stories
लखनऊ1 अक्टूबर 26*2 अक्टूबर को सर्वण मोर्चा का शांतिपूर्ण धरना प्रस्तावित, पुलिस आयुक्त से अनुमति की मांग
नई दिल्ली 1 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
मेरठ 1 अक्टूबर 26*🩸 मेरठ में 4 अक्टूबर को लगेगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी की जान