बाँदा03अगस्त2023*महिला से सामुहिक दुष्कर्म के सम्बंध में 08 अभियुक्त गिरफ्तार।
**महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर फारवर्ड करने व घटना में सहयोग करने वाले कुल 08 अभियुक्तों को थाना बदौसा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।*
बांदा से मदन गुप्ता की रिपोर्ट
*बांदा से* पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्र व क्षेत्राधिकारी अतर्रा श्री जियाउद्दीन अहमद के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 03.08.2023 को थाना बदौसा पुलिस द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । उल्लेखनीय है कि एक वीडियो के वायरल होने की सूचना पर तत्काल आई0टी0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गई । वायरल वीडियो के विश्लेषण के उपरांत अभियोग को सुसंगत धाराओं में तरमीम करते हुए 08 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है जिसमें महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले, घटना का वीडियो बनाने वाले तथा घटना में सहयोग करने वाले सम्मिलित थे । सभी को मा0 न्यायालय से 14 दिन की रिमांड लेकर जेल भेजा जा रहा है । अन्य विधिक कार्यवाही कराई जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. रामधनी पुत्र रामदास रैकवार नि0 भदावल थाना बदौसा जनपद बांदा
2. रामसनेही उर्फ रज्जू रैदास पुत्र बिहारी लाल नि0 भदावल थाना बदौसा जनपद बांदा
3. कल्लू पुत्र रामदास नि0 भदावल थाना बदौसा जनपद बांदा
4. देवकुमार उर्फ चुन्नी पुत्र छोटेलाल वर्मा नि0 भदावल थाना बदौसा जनपद बांदा
5. इन्द्रजीत उर्फ लोभी पुत्र शिवप्रसाद यादव नि0 भदावल थाना बदौसा जनपद बांदा
6. लवकुश पुत्र रामदास यादव नि0 पहाड़िया थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट
7. देवशरण उर्फ उल्लू पुत्र रामरुप यादव नि0 पहाड़िया थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट
8. भगवानदीन उर्फ बोगा पुत्र छोटेलाल नि0 भदावल थाना बदौसा जनपद बांदा
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. प्र0नि0 बदौसा विजय कुमार कुशवाहा
2. उ0नि0 ब्रह्मदेव गोस्वामी
3. उ0नि रवि कुमार
4. कां0 लवकुश तिवारी
5. कां0 कौशलेन्द्र कुमार
6. कां0 शेरसिंह
7. कां0 गौरव कुमार
8. कां0 सुधीर यादव
9. कां0 मुकेश सिंह

More Stories
लखनऊ 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 6 अप्रैल 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
नई दिल्ली 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर🗓आज का राशिफल 🗓*