बाँदा 29दिसम्बर 25*बांदा में जदयू का सदस्यता अभियान शुरू, विभिन्न दलों से आए लोगों ने थामा जदयू का दामन
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला कार्यालय इंद्रा नगर, बांदा में 25 से 28 दिसंबर तक चलने वाले सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई, जिसके तहत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों को जदयू की सदस्यता दिलाई गई। अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी से जुड़े कई लोगों ने जदयू की नीतियों और विचारधारा पर विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पिंकी प्रजापति, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव गरिमा सिंह पटेल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामरूप सिंह पटेल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, अतर्रा नगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ज्योति मौर्य, जिला महासचिव अखिलेश कुमार यादव, महुवा ब्लॉक अध्यक्ष भुनेश्वर तिवारी, दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव बिहारी लाल अनुरागी, जिला उपाध्यक्ष भारत लाल कुशवाहा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान रघुनाथ प्रसाद, जानकी देवी, राजेश कुमार, श्याम सिंह, शशांक त्रिवेदी, सुनीता देवी, छोटा कुमार, कुलदीप वर्मा समेत कई लोगों को जदयू की सदस्यता दिलाई गई और उन्हें पार्टी की नीतियों व संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन की राजनीति करता है तथा नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने जनहित से जुड़े कार्यों के माध्यम से देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है, जिससे प्रभावित होकर लगातार लोग जदयू से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष उमाकांत सविता ने कहा कि सदस्यता अभियान से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।