बाँदा 26 दिसम्बर 25*खेत में स्थित कुएं में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
चिल्ला बांदा। थाना चिल्ला क्षेत्र के ग्राम अतराहट में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर खेत में स्थित कुएं में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अंकित सिंह (24) पुत्र शिव भगवान सिंह, निवासी ग्राम अटरहट के रूप में हुई है। परिजन शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे खेत की ओर गए थे, जहां कुएं में शव दिखाई देने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची थाना चिल्ला पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और शांति व्यवस्था कायम है। बताया गया कि अंकित सिंह अविवाहित था और कक्षा 12 तक शिक्षित था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,