*ब्रेकिंग न्यूज बांदा-*
बाँदा 20 मार्च 26*सपा महिला सभा ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध मे राष्ट्रपति को सम्बोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा
*बांदा*-19मार्च26बांदा में समाजवादी महिला सभा ने गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से भेजा गया। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह समस्या सीधे तौर पर महिलाओं से जुड़ी है, पहले कमरतोड़ महंगाई और अब इस परेशानी से उनका जीवन और भी बदतर होता जा रहा है।
संगठन ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के इस बयान को हास्यास्पद बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बयान आम जनता और महिलाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, क्योंकि वे रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती परेशानियों को अनदेखा कर रहे हैं।
समाजवादी महिला सभा बांदा ने मांग की है कि पूरे भारत, खासकर उत्तर प्रदेश में गैस की किल्लत से निजात दिलाने के लिए जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा न होने पर समाजवादी कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
*बाइट -1 अर्चना पटेल जिलाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा बांदा*
*बाइट – 2विशम्भर प्रसाद निषाद पूर्व राज्य सभा सांसद*
**यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट**

More Stories
मथुरा 20 मार्च 26*अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 20 मार्च 26* दंगा व हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मुजफ्फरनगर 20 मार्च 26*एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस मॉर्डन स्कूल का किया निरीक्षण