बाँदा 14 फ़रवरी 26*संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना चिल्ला में किया गया तथा थाना चिल्ला का निरीक्षण भी किया गयाl
**यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट**
**बांदा से**थाना समाधान दिवस में समस्या सुनते हुए दो पक्षों की ग्राम बगिया में विवाद और जमीन कब्जा किए जाने की शिकायत पर लेखपाल, कानूनगो एवं पुलिस की टीम को मौके पर भेज कर निस्तारण करने के निर्देश दिएl, उन्होंने एक फरियादी अनीता की जमीन पर पेमाइश किए जाने के संबंध में लेखपाल को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिएl
इसके उपरांत उन्होंने थाना चिल्ला का निरीक्षण कियाl निरीक्षण में उन्होंने कंप्यूटरकच्छ, आरक्षित बैरक एवं कार्यालय का निरीक्षण करते हुए थाना अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिएl
निरीक्षण में उन्होंने त्यौहार एवं मुकदमा रजिस्टर समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण रजिस्टर ,महिला हेल्प डेस्क ,अपराध रजिस्टर आदि का निरीक्षण करते हुए समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिएl
उन्होंने ग्राम अपराध रजिस्टर 8 एवं एनसीआर रजिस्टर तथा शास्त्र रजिस्टर का जनता से निरीक्षण करते हुए ग्रामों में अपराध की स्थिति के बारे में जानकारी लीl
उन्होंने निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने के रजिस्टर तथा अनुसूचित जाति जनजाति उत्पीड़न रजिस्टर आदि का निरीक्षण करते हुए शौचालय एवं मैस का भी निरीक्षण कर शौचालय में सफाई कराए जाने की निर्देश दिएl, निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष अर्पित पांडे सहित अन्य पटल सहायक पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेl

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**