बाँदा 13 फ़रवरी 26*ए एसपी द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।*
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से–* आगामी दिनांक 15.02.2026 को महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 13.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक व क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री प्रतिज्ञा सिंह के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित बामदेवेश्वर मन्दिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया । इस दौरान मन्दिर परिसर में साफ-सफाई, रोशनी, सीसीटीवी कैमरा, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की पृथक कतार, अग्निशमन उपकरण, तथा आपातकालीन निकास मार्गों का आदि व्यवस्थाओं के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जायजा लेकर सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के साथ ही मन्दिर आने व जाने हेतु मार्ग निर्धारण करने के सम्बन्ध में भी निर्देशित किया गया जिससे कि श्रद्धालुओं के दर्शन करने एवं आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो । तत्पश्चात थाना कोतवाली नगर में सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में मीटिंग कर सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर क्षेत्र के सभी मन्दिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए । मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए । इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि रखने, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती, सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी आदि के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारी/कर्मचारी सतर्कता, अनुशासन एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने आदि के सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश दिए गए । साथ ही आमजन से अपील की गई कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।

More Stories
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26*जनसुनवाई के साथ-साथ ऑनलाइन संवाद कर समस्याओं का एसपी ने किया निस्तारण*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 91 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधें*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26*कांग्रेस पार्टी के मनरेगा बचाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब*