बाँदा 01जनवरी 26*नववर्ष 2026 पर विशाल दिवारी नृत्य की गूंज, बड़ोखर बांदा रमेश पाल की टीम रही विजेता
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बाँदा *नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर,बांदा जनपद के बड़ोखर क्षेत्र में ग्राम कहला हटेहटी पुरवा प्राचीन हनुमान मंदिर कालोथर बाबा के हुआ पारंपरिक दिवारी नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुकी बड़ोखर बांदा की दिवारी ने इस बार भी दर्शकों का मन मोह लिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल दिवारी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लगभग 20 से 25 गांवों के लोगों ने सहभागिता की।
इस सांस्कृतिक आयोजन में बड़ोखर बांदा की दिवारी, कहला की दिवारी, हटेहटी पुरवा की दिवारी, गौड़ी बाबा की दिवारी सहित कई प्रसिद्ध टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बड़ोखर बांदा से रमेश पाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कहला की टीम ने दूसरा और हटेहटी पुरवा की दिवारी टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जलशक्ति राज्य मंत्री श्री रामकेश निषाद, सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह ‘सोनू भैया’ सहित अनेक साधु-संत एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दिवारी नृत्य को क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कलाकारों की सराहना की।
इस आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी श्री राम निषाद एडवोकेट, घासीराम निषाद, रामू निषाद, सोमचंद निषाद, मनीष निषाद, संतराम निषाद, सत्यनारायण निषाद सहित सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम ने एक बार फिर क्षेत्र की लोकसंस्कृति और परंपराओं को जीवंत कर दिया।

More Stories
मथुरा 10 अप्रैल 26*थाना राया पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को16 बोतल अवैध शराब हरियाणा मार्का सहित किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*उप जिलाधिकारी द्वारा मामले को लिया गया तत्काल संज्ञान
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 ज्वेलरी शॉप में सुरक्षा व्यवस्था की जांच : पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई